
शादी के 2 साल बाद दुनिया के सामने आया Rakhi Sawant का पति, BB15 से पहली फोटो वायरल
AajTak
आज 2 साल बाद भी कई लोग राखी की शादी को बस पब्लिसिटी स्टंट ही मानते हैं. लेकिन लोगों का इंतजार खत्म करते हुए रितेश दुनिया के सामने आने वाले हैं. रितेश की बिग बॉस हाउस में राखी सावंत के साथ एंट्री होने वाली है. जबसे राखी और रितेश के बीबी15 में जाने की खबरें सामने आई हैं फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है.
2019 में ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने फैंस को तब हैरान किया था जब उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं. राखी सावंत की इन वेडिंग फोटोज में सबसे खास बात ये थी कि उनके पति का चेहरा नहीं दिखाया गया था. शादी की रस्म निभाते हुए एक फोटो में रितेश का सिर्फ हाथ नजर आया था. राखी सावंत के दूल्हे का चेहरा नहीं दिखने की वजह से एक्ट्रेस की शादी पर सवाल खड़े हो गए थे. राखी की शादी को लोगों ने फर्जी और ड्रामा बताया.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










