
शादी के सातवें दिन मायके लौटी दुल्हन, जेवरात लेकर बॉयफ्रेंड संग हो गई फरार
AajTak
बांदा में एक नवविवाहिता शादी के 7 दिन बाद मायके लौटी. फिर वहां से मार्केट जाने के बहाने घर से निकली और प्रेमी संग फरार हो गई. साथ में गहने और नकदी भी लेकर गई है. फिलहाल युवती के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है. युवती की तलाश की जा रही है.
उत्तर प्रदेश के बांदा में एक नवविवाहिता शादी के बाद प्रेमी संग फरार हो गई. बताया जा रहा है कि युवती की शादी बीते 31 मई को हुई थी, जिसके बाद वह परिवार वालों से मिलने के बहाने मायके आई. लेकिन उसका तो कुछ और ही प्लान था. वह घर वालों को यह बोलकर बाजार के लिए निकली कि उसे कुछ सामान खरीदना है. फिर वह प्रेमी के साथ वहां से रफूचक्कर हो गई.
साथ में वह घर से जेवर और नकदी भी ले गई है. जब बेटी घर नहीं लौटी को परिवार को चिंता होने लगी. उन्होंने बेटी को फोन लगाया लेकिन वह स्विच ऑफ आ रहा था. फिर पिता ने रिश्तेदारों के साथ मिलकर उसकी तलाश शुरू कर दी. लेकिन नवविवाहिता का कुछ भी पता नहीं चल सका.
बाद में पता चला कि युवती अपने ही भाई के ससुराल पक्ष के एक रिश्तेदार के साथ फरार हुई है. पिता ने परेशान होकर दो युवकों पर नामजद एफआईआर दर्ज कराई है. पिता का कहना है कि उनकी बेटी को बहला-फुसला कर ले जाया गया है. पुलिस ने फौरन मामला दर्ज करके युवती की तलाश शुरू कर दी है.
6 जून को आई थी मायके मामला नरैनी थाना इलाके का है. पीड़ित पिता ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी 31 मई 2023 को कालिंजर थानाक्षेत्र में करवाई थी. 6 जून को बेटी मायके लौटी. फिर 11 जून को वह सामान लेने के बहाने से मार्केट गई फिर नहीं लौटी. जब बेटी घर नहीं लौटी को परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी.
तभी पिता को पता चला कि युवती अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है. साथ ही घर से नकद और गहने भी ले गई है. युवती का प्रेमी कोई और नहीं बल्कि, युवती के भाई के ससुराल पक्ष का ही एक रिश्तेदार है. पिता की तहरीर पर पुलिस नवविवाहिता की तलाश कर रही है.
SHO नरैनी, अरविंद सिंह गौर ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि युवती की गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल उसकी तलाश की जा रही है. जल्द ही युवती को बरामद कर आगे की जरूरी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.








