
शादी के लिए लड़की ढूंढ रहा 70 साल का बुजुर्ग, आए 400 से ज्यादा फोन, क्यों धड़ल्ले से मिले प्रपोजल?
AajTak
बुजुर्ग शख्स का कहना है कि वो काफी अकेला है और एक ऐसी लड़की की तलाश में है, जो शादी करे. वो मैरिज माइंडिड होनी चाहिए. उसने इसके लिए बिलबोर्ड भी लगवाया है, जिस पर बताया है कि लड़की कैसी होनी चाहिए.
कुछ लोग कहते हैं कि किसी चीज की कोई उम्र नहीं होती. जब जागो तभी सवेरा. चाहे बात ट्रैवलिंग शुरू करने की हो, पढ़ाई की हो या फिर मोहब्बत की. कुछ ऐसा ही ये शख्स कर रहा है. इसकी उम्र 70 साल हो चुकी है और वो अब प्यार की तलाश में है. इसके लिए शख्स ने बाकायदा बिलबोर्ड साइन लगवाए हैं. जिनका महीने का खर्च 400 डॉलर (करीब 33 हजार रुपये) है. इस शख्स का नाम एल गिलबर्टी है और वो अमेरिका के टेक्सास में रहते हैं. गिलबर्टी का कहना है कि वो काफी अकेले हैं और एक ऐसी लड़की की तलाश में है, जो शादी करे. वो मैरिज माइंडिड होनी चाहिए.
फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, जो बिलबोर्ड उन्होंने लगवाया है, वो 20 फीट ऊंचा है. इसमें गिलबर्टी की तस्वीर है. इस पर लिखा है कि अगर कोई महिला प्यार की तलाश कर रही है, तो उनसे संपर्क करे. जिसे कराओके पसंद हो. गिलबर्टी का कहना है कि बिलबोर्ड लगाने के पहले दो हफ्ते तक 400 से ज्यादा फोन कॉल और 50 ईमेल आए. वो कहते हैं, 'अधिकतर ऐसे लोगों के फोन आए जिन्हें मुझसे कुछ चाहिए था. लोग ये सोचकर बात कर रहे हैं कि जैसे मैं कोई अमीर शख्स हूं और उनकी बिल भरने में मदद करूंगा.' एक बच्चे के पिता और तलाकशुदा गिलबर्टी कहते हैं कि ज्यादा लोगों की नजर उनके पैसों पर है. जो उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा.
गिलबर्टी पहले बैंड प्रमोटर के तौर पर काम करते थे. वो कहते हैं, 'मैं बस किसी वफादार इंसान की तलाश में हूं. मैं चाहता हूं कि वो इंसान अपने बारे में ईमानदार हो.' उनका कहना है कि लड़की पतली होनी चाहिए. लेकिन लुक्स उनके लिए ज्यादा अहम नहीं हैं. गिलबर्टी का कहना है, 'लड़की ऐसी होनी चाहिए, जो मेरी बातें सुने. मैं 2015 से सिंगल हूं.' गिलबर्टी का कहना है कि उनके पास रिटायरमेंट का पैसा है और दिखने में 70 साल के नहीं लगते. पिछला रिलेशनशिप जिसके साथ था, वो महिला 26 साल छोटी थी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










