
शादी के बंधन में बंधे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा, देखें मेहंदी- हल्दी से लेकर संगीत तक की Inside Photos
ABP News
Rashmika Vijay Wedding: विजट देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना फाइनली शादी के बंधन में बंध गए हैं. दोनों की शादी उदयपुर में पूरे रीति- रिवाजों के साथ हुई है.
साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा फाइनली शादी के बंधन में बंध गए हैं. रश्मिका और विजय ने उदयपुर में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की है. ये शादी काफी मजेदार रही है, जिसकी झलकियां समय- समय पर कपल ने दिखाई भी हैं. फैंस भी इनकी शादी की इनसाइड फोटोज देख बड़े खुश हो रहे हैं. तो आइये दिखाते हैं इन दोनों की शादी की रस्मों की झलकियां.
तेलुगु रीति- रिवाजों से हुई शादीरश्मिका और विजय की शादी तेलुगु रीति रिवाजों के साथ हुई है. ये शादी 26 फरवरी 2026 को सुबह 10 बजकर 10 मिनट के मुहूर्त पर हुई है. तेलुगु रिवीजों के बाद अब शाम के समय में कोडवा रिवाजों से भी इन दोनों की शादी हुई है. ऐसा कर कपल ने दोनों के परिवारों और उनके रिवाजों का मान रखा है. ये सेरेमनी शाम को 4 बजे से शुरू हुई. बताया जा रहा है कि वरमाला के समय कपल काफी इमोशनल हो गया था.
शादी के बाद बंटी मिठाइयांविजय और रश्मिका जैसे ही शादी के बंधन में बंधे, तुरंत ही उनके परिवार की तरफ से मीडिया को और बाहर खड़े गरीब लोगों को मिठाई बांटी गई. इसके अलावा विजय- रश्मिका की तरफ से मीडिया को लंच भी करवाया गया था.













