
शादी के तीन दिन और दहेज में जेवर- AC के लिए टॉर्चर...तंग आकर नई दुल्हन ने की आत्महत्या
AajTak
तमिलनाडु के चेन्नई में में दहेज प्रताड़ना के चलते एक नवविवाहिता ने आत्महत्या कर ली. 22 साल की नवविवाहिता ने शादी के तीन दिनों के भीतर पति और ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर जान दे दी.
तमिलनाडु के चेन्नई में दहेज उत्पीड़न के लिए आत्महत्या के मामले ने सनसनी मचा दी है. यहां एक नवविवाहिता ने शादी के तीन दिनों के भीतर पति और ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर जान दे दी. कपल की शादी बीते 27 जून को हुई थी. लेकिन विदाई के बाद दुल्हन महज तीन दिन ही अपने ससुराल में रह रही. दहेज प्रताड़ना सहन न कर पाने के कारण 30 जून को उसने नई दुल्हन मायके में आत्महत्या कर ली.
सोमवार की शाम कपल दुल्हन लोकेश्वरी के माता-पिता के घर गए थे. यहां दहेज को लेकर पति से झगड़े के बाद लोकेश्वरी ने बाथरूम में जाकर आत्महत्या कर ली मालूम हुआ कि पति ने लोकेश्वरी से अपने माता-पिता से और ज्वेलरी, एयर कंडीशन और घरेलू सामान मांगने को कहा था. इस बात पर दोनों की बहस हुई और लोकेश्वरी ने अपनी जान दे दी
22 साल की मृतका लोकेश्वरी के पिता गजेंद्रन ने पोन्नेरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. आवडी पुलिस ने इंडिया टुडे को बताया कि पति को गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई शुरू की जा रही है.
बता दें कि एक दिन पहले ही तमिलनाडु के ही तिरुपुर में एक नवविवाहिता ने कथित तौर पर अपने ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित किए जाने के कारण आत्महत्या कर ली थी. 27 साल की रिधान्या कीटनाशक की गोलियां खाने के बाद अपनी कार में मृत पाई गई . गारमेंट कंपनी चलाने वाले अन्नादुरई की बेटी रिधान्या ने अप्रैल में 28 साल के कविनकुमार के साथ शादी रचाई थी. इस शादी में कथित तौर पर दहेज के रूप में 800 ग्राम सोने के आभूषण और 70 लाख रुपये की वोल्वो कार दी गई थी.आत्महत्या से पहले रिधान्या ने अपने पिता से माफी मांगते हुए सात व्हाट्सएप ऑडियो मैसेज छोड़े थे, जिसमें दावा किया गया कि वह दहेज के लिए कथित तौर पर प्रताड़ित किए जाने को नहीं सह पा रही है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










