
शादी की रात ही दुल्हन छत से कूद कर भागी, तबीयत खराब होने का किया था बहाना
AajTak
एमपी में भिंड के गोरमी इलाके में एक दुल्हन अपनी शादी वाली रात ही ससुराल की छत कूदकर भाग निकली. दूल्हे ने शादी करने के लिए पूरे 90 हजार में सौदा तय किया था.
एमपी में भिंड के गोरमी इलाके में एक दुल्हन अपनी शादी वाली रात ही अपनी ससुराल की छत कूदकर भाग निकली. दूल्हे ने शादी करने के लिए पूरे 90 हजार में सौदा तय किया था. (प्रतीकात्मक फोटो) ठगी का शिकार हुए दूल्हे ने गोरमी थाने में 5 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है. गोरमी थाना पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की है. जानकारी के अनुसार, गोरमी इलाके में रहने वाले दिव्यांग सोनू जैन की शादी नहीं हुई थी. सोनू जैन के परिचय के ग्वालियर निवासी उदल खटीक ने सोनू जैन को बताया कि वह उसकी शादी करा देगा लेकिन इसके बदले में उसे एक लाख देने होंगे. सोनू जैन ने 90 हजार में सौदा तय कर लिया.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










