
शादी की खुशी में दूल्हे ने किया Harsh Fire, वीडियो सामने आते ही केस दर्ज
AajTak
खुद की शादी में हर्ष फायर करने वाले दूल्हे के खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया है. पुलिस ने वीडियो की जांच कराने के बाद आरोपी की राइफल जब्त कर ली है. इसके साथ ही लाइसेंस निरस्तीकरण की तैयारी चल रही है. हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था.
अपनी ही शादी में हर्ष फायरिंग करना दूल्हे के लिए मुसीबत की वजह बन गया है. अब उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपी की राइफल जब्त कर ली है और इसके साथ ही लाइसेंस रद करने की तैयारी की जा रही है.
दरअसल, हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ था. इसे संज्ञान में लेने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है. बताया गया है कि आरोपी युवक के पिता पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के खास आदमी हैं.
दरअसल, हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र से पार्षद हारुन खान पुत्र बाबर खान मोहल्ला कोटरावान के रहने वाले हैं. उनकी शादी कुछ दिन पहले हुई थी. शादी में डांस चल रहा था. इसी दौरान लोगों के बीच हारुन ने अपनी लाइसेंसी राइफल से हवा में गोली चला दी.
देखें वीडियो...
वीडियो वायरल होने पर खुली पोल
हारुन ने जब हर्ष फायर किया था, उस समय किसी ने वीडियो बनाया था. इसके बाद में वीडियो को इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया था. बाद में हारुन का हर्ष फायर करने वाला वीडियो वायरल होते हुए पुलिस के पास भी पहुंचा था. पुलिस ने वीडियो की जांच कराई और हारुन के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर लिया.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










