
शादी, अफेयर, बेवफाई... SDM ज्योति मौर्य ने कहा- अब कोर्ट में ही दूंगी जवाब
AajTak
SDM Jyoti Maurya Case: यूपी के बरेली में तैनात एसडीएम ज्योति मौर्य ने होमगार्ड विभाग द्वारा की जा रही जांच में बयान देने से इनकार कर दिया है. उनका कहना है कि वे कोर्ट में ही जवाब देंगी. बता दें कि ज्योति के पति आलोक मौर्य ने ज्योति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं, वहीं ज्योति ने भी आलोक के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया है.
उत्तर प्रदेश में एसडीएम ज्योति मौर्य (SDM Jyoti Maurya) और उनके पति आलोक मौर्य (Alok Maurya) के बीच विवाद की कहानी सोशल मीडिया से लेकर हर जगह चर्चा का विषय बनी हुई है. एसडीएम ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक के बीच का विवाद अब कोर्ट पहुंच चुका है. वहीं ज्योति मौर्य ने होमगार्ड विभाग के द्वारा शुरू की गई जांच में बयान देने से मना कर दिया है.
चपरासी पति आलोक मौर्य की अफसर पत्नी ज्योति अब अदालत में ही अपना पक्ष रखेंगी. ज्योति मौर्य ने डीजी होमगार्ड के आदेश पर शुरू हुई जांच में बयान दर्ज कराने के लिए भेजे गए नोटिस का जवाब देते हुए साफ कहा है कि यह उनका व्यक्तिगत और पारिवारिक मामला है. इसके लिए वह सिर्फ अदालत में ही अपना पक्ष रखेंगी.
बता दें कि बरेली में सेमीखेड़ा चीनी मिल की जीएम पीसीएस अफसर ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य ने आरोप लगाया है कि होमगार्ड के जिला कमांडेंट मनीष दुबे से उनकी पत्नी का अफेयर चल रहा है. मनीष दुबे के साथ मिलकर ज्योति मौर्य उसकी हत्या करवा सकती हैं. आलोक मौर्य की शिकायत पर डीजी होमगार्ड बीके मौर्य ने मनीष दुबे के खिलाफ जांच के आदेश दिए.
यह भी पढ़ेंः बहू SDM ज्योति मौर्य के अलग होने पर बोले आलोक के पिता- अब बेटियों का क्या होगा
इस मामले की जांच होमगार्ड के डीआईजी संतोष सिंह को सौंपी गई. इसी जांच में डीआईजी ने ज्योति मौर्य को नोटिस देकर बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया था. इस पर ज्योति मौर्य ने लिखित तौर पर नोटिस का जवाब देते हुए कहा है कि यह उनका व्यक्तिगत मामला है, जिसके लिए वह अदालत में लड़ाई लड़ रही हैं. उनका मामला कोर्ट में विचाराधीन है. कोर्ट में ही अपना पक्ष रखेंगी.
ज्योति के सस्पेंशन और इस्तीफे की खबरें अफवाह

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.







