
'शहर में चोरी हुई है, इसलिए जांच कर रहे...' पुलिसकर्मी बनकर रिटायर्ड टीचर को रोका, तलाशी ली और लूट लिए जेवरात
AajTak
महाराष्ट्र के जालना में चौंका देने वाला मामला सामने आया है. यहां दो फर्जी पुलिसकर्मियों ने 72 साल के रिटायर्ड शिक्षक से करीब 2 लाख 25 हजार रुपये के जेवरात लूट लिए. आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर शिक्षक को रोका और उनकी तलाशी ली. इसी दौरान रूमाल में बंधे जेवरात पार कर दिए. पीड़ित ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है.
महाराष्ट्र में जालना के अंबड शहर में दिनदहाड़े फर्जी पुलिसकर्मियों ने एक रिटायर्ड टीचर से करीब ढाई लाख के जेवरात लूट लिए. आरोपियों ने पीड़ित को रास्ते में रोककर कहा कि शहर में चोरी हुई है, इसलिए जांच-पड़ताल की जा रही है. इस मामले की शिकायत पीड़ित ने थाने जाकर दर्ज कराई है. पुलिस इस पूरे केस की जांच पड़ताल में जुटी है.
जानकारी के अनुसार, 72 साल के रिटायर्ड टीचर उत्तमराव विट्ठलराव शिंदे किराने का सामान लेकर अपनी स्कूटी से घर लौट रहे थे. इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक उनके पीछे आए और रास्ते में रोक लिया. खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए बाइक सवारों ने टीचर से कहा कि शहर में चोरी की वारदात हुई है, इसलिए वाहनों और लोगों की जांच की जा रही है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस की फर्जी अफसर बनकर 3 साल से कर रही थी ठगी, बेरोजगारों को नौकरी का दिया झांसा
इसके बाद दोनों आरोपियों ने शिंदे से स्कूटी और उनकी तलाशी लेना शुरू कर दिया. उन्होंने वृद्ध शिक्षक से कहा कि वह अपनी दवाइयां, 500 रुपये कैश, हाथ की घड़ी, उंगलियों की दो सोने की अंगूठियां और गले का लॉकेट एक रूमाल में बांध दें. आरोपियों ने रूमाल की गाठ बांधकर वापस शिंदे को थमा दिया और जल्दी घर जाने की सलाह दी. घर पहुंचकर जब शिंदे ने रूमाल खोला तो उसमें से सोने की अंगूठियां और लॉकेट गायब थे.
यह देखते ही उनके होश उड़ गए. पीड़ित टीचर ने तुरंत अंबड पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. लूटी गई ज्वेलरी की कीमत करीब 2 लाख 25 हज़ार रुपये आंकी गई है. दिनदहाड़े हुई इस घटना से आसपास सनसनी फैल गई. फिलहाल अंबड पुलिस ने अज्ञात दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.








