
'शरीर के घाव तो भर जाएंगे, लेकिन मन पर लगा घाव जिंदगी भर रहेगा', मेरठ टोल प्लाजा पर जिस फौजी के साथ हुई थी मारपीट, उसने बयां किया दर्द
AajTak
सैन्य अस्पताल में भर्ती घायल फौजी कपिल पंवार ने कहा- हालांकि, उन्हें सीमा पर दुश्मनों का सामना करने में कोई हिचकिचाहट नहीं है, लेकिन अपने ही देश में उनके साथ हुए व्यवहार ने उनके दिल पर गहरा घाव छोड़ दिया है.
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में टोल प्लाजा कर्मचारियों की हिंसा का शिकार बने सेना के जवान कपिल पंवार ने पूरे मामले में प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि शारीरिक चोटें तो समय के साथ भर जाती हैं, लेकिन मानसिक घाव जिंदगी भर नहीं रहते.
अपने साथ हुई इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए सैन्य अस्पताल में भर्ती कपिल पंवार ने कहा- हालांकि, उन्हें सीमा पर दुश्मनों का सामना करने में कोई हिचकिचाहट नहीं है, लेकिन अपने ही देश में उनके साथ हुए व्यवहार ने उनके दिल पर गहरा घाव छोड़ दिया है. उन्होंने कहा, "शरीर के घाव तो समय के साथ भर जाएंगे, लेकिन मन पर लगा घाव जिंदगी भर रहेगा."
मेरठ के भूनी टोल प्लाजा पर 17 अगस्त की घटना के बारे में बताते हुए, गोटका गांव के रहने वाले इस जवान ने कहा कि वह श्रीनगर जाने वाली उड़ान के लिए दिल्ली हवाई अड्डे जा रहे थे, जहां उन्हें ड्यूटी पर रिपोर्ट करना था. उन्होंने टोल कर्मचारियों से अपना पहचान पत्र दिखाते हुए अपने वाहन को जल्दी से गुज़रने देने का अनुरोध किया. लेकिन उनकी मदद करने के बजाय, कर्मचारियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और जब कपिल ने विरोध करने की कोशिश की, तो लाठी-डंडों से उन पर हमला किया. इस हमले के वक्त कपिल पंवार के पिता, चाचा और चचेरे भाई भी कार में मौजूद थे. लेकिन गाड़ी का लॉक जाम होने के कारण वे कोई मदद नहीं कर पाए.
कपिल के माता-पिता ने इस घटना में शामिल लोगों के लिए कड़ी सज़ा की मांग की है और इस बात पर रोष व्यक्त किया है कि सीमा पर अपनी जान जोखिम में डालने वाले उनके बेटे पर घर पर हमला किया गया. इस आक्रोश के बाद, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने निजी टोल ऑपरेटर मेसर्स धरम सिंह पर कार्रवाई की है.
यह भी पढ़ें: 'नप जाओगे मिश्रा जी, तुम्हारी हवाबाजी...', मेरठ टोल प्लाजा कांड पर BJP नेता संगीत सोम ने पुलिस अधिकारी को हड़काया; जवान की पिटाई पर सेना ने किया भी रिएक्ट
NHAI टोल एजेंसी पर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाने के अलावा, एजेंसी की 3.70 करोड़ रुपये की सुरक्षा राशि भी ज़ब्त कर ली है और उसे एक साल के लिए टोल प्लाज़ा संचालन से ब्लैकलिस्ट कर दिया है.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









