
'शराब God Gift है, इसलिए दिया है क्योंकि...', पोप फ्रांसिस का हैरान करने वाला बयान
AajTak
पोप फ्रांसिस ने हैरान करने वाला बयान दिया है. उन्होंने कहा कि शराब ईश्वर की ओर से एक उपहार है और यह हमें इसलिए सौंपी गई है क्योंकि हम इसे खुशी का सच्चा स्रोत मानते हैं.
कैथोलिक चर्च के वर्तमान प्रमुख, रोम के बिशप और वेटिकन सिटी राज्य के संप्रभु पोप फ्रांसिस का ताजा बयान खूब चर्चा में है. पोप फ्रांसिस ने शराब को 'ईश्वर का उपहार' बताया है.
87 वर्षीय पोप ने कहा कि शराब ईश्वर की ओर से एक उपहार है और यह हमें इसलिए सौंपी गई है क्योंकि हम इसे खुशी का सच्चा स्रोत मानते हैं. उन्होंने आगे लोगों से मजाक में कहा- यह नशे में धुत पोप जैसी बात लगती है. इतालवी शराब निर्माताओं ने वेटिकन में उनके साथ एक निजी बैठक के दौरान यूरोपीय स्वास्थ्य चेतावनियों के खिलाफ लड़ाई के दौरान उनके बयान की तारीफ की.
पहले यौन सुख को बताया था ईश्वर का उपहार बता दें कि कुछ दिन पहले ही उन्होंने कहा था कि यौन सुख भी 'ईश्वर का उपहार' है. पोप ने वेटिकन में भीड़ से कहा था कि सेक्स का आनंद लेना और प्यार की रक्षा करना उनका कर्तव्य था, क्योंकि इसके बिना जीवन दुखद और अकेलेपन से भरपूर होगा. उन्होंने आगे कहा 'ईसाई धर्म में, सेक्सुअल इंस्टिंक्ट की कोई निंदा नहीं है.'
हेल्दी ड्रिंकिंग हैबिट होनी चाहिए
पोप ने कहा- 'शराब, भूमि, कृषि कौशल और उद्यमशीलता भगवान के उपहार हैं. इन्हें हमें सौंपा गया है क्योंकि, हमारी संवेदनशीलता और ईमानदारी के साथ, हम उन्हें खुशी का सच्चा स्रोत बनाते हैं.' उन्होंने उनसे पर्यावरण और अपने श्रमिकों के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार करने के साथ-साथ हेल्दी ड्रिंकिंग हैबिट को प्रोत्साहित करने को भी कहा. इससे पहले धार्मिक नेता ने 2016 में कहा था कि शराब शादी समारोह का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. उन्होंने कहा- 'एक शादी की पार्टी में शराब न होने से नवविवाहित जोड़े को शर्म आती है. कल्पना कीजिए कि आप चाय पीते हुए शादी की पार्टी खत्म करते हैं तो कैसा होगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










