
शराब पीने को लेकर परिवार से हुआ झगड़ा, पार्क में पेड़ से लटककर युवक ने दी जान
AajTak
दिल्ली के रोहिणी इलाके में परिवार से मामूली विवाद के बाद युवक ने पेड़ से लटककर अपनी जान दे दी. रोहिणी इलाके में शराब पीने को लेकर परिजनों से झगड़ा होने के बाद युवक बगल के पार्क में पेड़ से लटक गया. मौके पर पहुंची पुलिस जब युवक को लेकर अस्पताल पहुंची तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
दिल्ली में 20 साल के एक युवक ने पार्क में पेड़ से लटककर खुदकुशी कर ली. इस घटना को लेकर अधिकारियों ने बताया कि रोहिणी इलाके में एक युवक ने रविवार को पार्क में पेड़ से लटककर अपनी जान दे दी.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना के संबंध में विजय विहार पुलिस स्टेशन को सुबह 5:30 बजे एक पीसीआर कॉल मिली थी. पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और युवक को बाबा साहेब अंबेडकर (बीएसए) अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
मृतक की पहचान ओविंदर के रूप में हुई. पुलिस ने कहा कि शुरुआत जांच से पता चला है कि शराब पीने को लेकर शनिवार रात उसका अपने परिवार के सदस्यों से झगड़ा हुआ था.
अधिकारी ने कहा, 'मृतक मजदूर के रूप में काम करता था. शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया. परिवार ने किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका नहीं जताई है. बता दें कि अभी एक दिन पहले ही दिल्ली से सटे गाजियाबाद में भी एक युवक ने पारिवारिक विवाद के बाद खुदकुशी कर ली थी.
लोनी में ओमवीर नाम के शख्स ने सिर में गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी. जिस वक्त युवक ने अपनी जान ली उस समय परिवार के बाकी लोग ग्राउंड फ्लोर पर थे. परिवार के सदस्य गोली की आवाज सुनकर दौड़कर ऊपर गए जहां उन्होंने ओमवीर को खून से लथपथ पाया.
मृतक के पिता अशोक तोमर मौके पर पहुंचे और आरोप लगाया कि ओमवीर ने अपनी पत्नी पूनम के कारण आत्महत्या की है. मृतक के पिता ने बताया कि ओमवीर और पूनम की शादी 21 साल पहले हुई थी और उनके तीन बच्चे हैं. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.









