
शराब के नशे में नग्न होकर बीयर खरीदने पहुंचा पुलिस अधिकारी, अब मिली ये सजा
AajTak
शराब के नशे में एक पुलिस अधिकारी बिना कपड़ों के पूरी तरह नग्न होकर खरीदारी करते हुए नजर आया जिसके बाद पुलिस ने उसे पहले तो गिरफ्तार किया और फिर उसकी नौकरी भी चली गई.
एक पुलिस अधिकारी को शराब के नशे में नग्न होकर सुपर मार्केट जाना और फिर बियर खरीदना भारी पड़ गया. तस्वीर वायरल होने के बाद आरोपी पुलिस अधिकारी को नौकरी से बर्खास्तगी का सामना करना पड़ा. यह मामला दक्षिण पश्चिमी पोलैंड का है. (सांकेतिक तस्वीर/Getty) दरअसल शराब के नशे में एक पुलिस अधिकारी बिना कपड़ों के पूरी तरह नग्न होकर खरीदारी करते हुए नजर आया जिसके बाद पुलिस ने उसे पहले तो गिरफ्तार किया और फिर उसकी नौकरी भी चली गई. पोलैंड के स्विडनिका शहर में यह आरोपी अधिकारी को दुकानदारों ने जब बिना कपड़ों के देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी थी. (तस्वीर - स्क्रीनशॉट) स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी पुलिस अधिकारी की पहचान मासीज डब्ल्यू के रूप में की गई है, जो बीयर के चार पैक को पकड़कर दुकान से चेकआउट कर बाहर रास्ते की तरफ जाता हुआ दिखाई दे रहा है. एक अन्य व्यक्ति ने उसे पीछे से शराब के लिए भुगतान करते हुए बिना कपड़ों के देखा. (तस्वीर - स्क्रीनशॉट)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










