
शराब के नशे में डॉक्टर लगाता रहा सिगरेट के कश, OPD में इंतजार करते रहे मरीज, Video वायरल
ABP News
गोंडा के जिला अस्पताल में एक डॉक्टर का वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में डॉक्टर नशे में सिगरेट के कश लगा रहा है.
Gonda Hospital: गोंडा का स्वास्थ्य विभाग इन दिनों फिर सुर्खियों में है. इस बार ये जिला अस्पताल में दंत विभाग में तैनात एक डॉक्टर की करतूतों की वजह से सुर्खियों में है. दरअसल, डेंटिस्ट संतोष कुमार का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो सिगरेट के कश लगाते नजर आ रहे हैं. आरोप है कि वो उस वक्त शराब के नशे में भी थे. अस्पताल में डॉक्टर की बेफिक्री का वीडियो वायरल हो गया है. खबर के मुताबिक, दंत विभाग में काम कर रहे डॉक्टर नशे में मदमस्त थे. ओपीडी में बाहर मरीज उनका इंतजार कर रहे थे, लेकिन डॉक्टर साहब सिगरेट के कश लगाने में व्यस्त थे. ओपीडी में मरीजों की भीड़ थी. इसके बावजूद डॉक्टर कश पर कश लगाए जा रहे थे. वहां मौजूद किसी शख्स ने डॉक्टर का वीडियो बना लिया. वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है.More Related News

महोबा में महिला की मौत के मामले में नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि, दामाद पर आरोप
Mahoba News In Hindi: महिला की मौत के मामले में पोस्ट मार्टम रिपोर्ट ने केस को नई दिशा दी है, पीएम रिपोर्ट में गोली मारकर हत्या की पुष्टि हुई है. हत्या का आरोप दामाद पर लगी है.












