
शराब की बोतलों पर चलने वाला था बुलडोजर, तब ही टूट पड़ी भीड़, देखती रह गई पुलिस, Video
AajTak
आंध्र प्रदेश में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस जब्त की गई लाखों की शराब को नष्ट करने की तैयारी कर रही थी. घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा गया कि लोग किस तरह शराब की बोतलें लेने के लिए टूट पड़े. कुछ लोग शराब की बोतल लेकर भागने में कामयाब भी रहे. अब पुलिस उनकी तलाश कर रही है.
आंध्र प्रदेश के गुंटूर में एतुकुरु रोड पर एक डंपिंग यार्ड में शराबियों के एक समूह ने उस समय हलचल मचा दी, जब पुलिस जब्त की गई शराब को नष्ट करने की कोशिश कर रही थी. इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. जब्त की गई शराब की कुल कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी गई थी.
पुलिस द्वारा अवैध शराब को नष्ट करने की प्रक्रिया के दौरान, कई लोग अचानक शराब की बोतलें लेने के लिए दौड़ पड़े. इन लोगों ने मौका देख कुछ बोतलों को उठा भी लिया और वहां से फरार हो गए. घटनास्थल पर पुलिस की मौजूदगी के बावजूद, कुछ लोग शराब लेकर भागने में सफल रहे.
यह भी पढ़ें: हैदराबाद में आइसक्रीम में शराब मिलाकर बेचने वाले रैकेट का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
घटना के बाद इलाके में मच गया हड़कंप
इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर काफी भीड़ इकट्ठी हो गई. पुलिस ने हालात को नियंत्रित करने के लिए तुरंत कार्रवाई की, लेकिन लोगों का एक समूह किसी न किसी तरह से बोतलें लेकर भागने में कामयाब रहा.
पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







