
शराबबंदी वाले बिहार के सारण में जहरीली शराब का कहर, 5 की मौत
AajTak
सारण में जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत हो गई और कई की हालत गंभीर बताई जा रही है. जिसका इलाज छपरा के सदर अस्पताल में चल रहा है. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय प्रशासन इस पर कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की.
बिहार के सारण जिले में संदिग्ध अवस्था में 5 लोगों की मौत से हड़कंप मच गया. मृतकों के परिजनों का आरोप है कि जहरीली शराब पीने से यह मौतें हुई हैं. लेकिन इस पर स्थानीय प्रशासन कुछ भी कहने के लिए तैयार नहीं है. बताया जा रहा है कि मशरक और सीमावर्ती इसुआपुर के डोइला गांव में मंगलवार रात आधा दर्जन से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ गई. फिर एक-एक कर 5 लोगों ने दम तोड़ दिया. जबकि कई लोग गंभीर रूप से बीमार बताए जा रहे हैं.
मृतकों की पहचान इसुआपुर थाना क्षेत्र के डोइला गांव निवासी संजय सिंह पिता वकील सिंह, हरिंदर राम पिता गणेश राम और सीमावर्ती मसरख थाना क्षेत्र के यदु मोड़ निवासी कुणाल सिंह बताए जा रहे हैं. इसुआपुर के डोइला निवासी अमित रंजन पिता विजेंद्र प्रसाद सिन्हा का सदर अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई.
जहरीली शराब की भनक लगते ही प्रशासन के हाथ पैर फूल गए. सदर अस्पताल को छावनी में तब्दील कर दिया गया. बताया जा रहा है कि सभी ने सोमवार शाम में एक जगह पर शराब पी थी. इसके बाद मंगलवार के दिन से उनकी हालत बिगड़ने लगी. शाम में सभी को मसरख स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. वहां इलाज के बाद छपरा रेफर किए जाने पर 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक का इलाज छपरा में चल रहा है.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. इससे पहले भी बिहार के कई जिलों में जहरीली शराब पीने से मौतों के मामले सामने आते रहे हैं. पुलिस का कहना है कि गहराई से इस मामले की जांच की जा रही है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










