
शरद पवार को हत्या की धमकी देने वाला गिरफ्तार, कहा- मेरी पत्नी छोड़ गई और नहीं की कोई कार्रवाई
AajTak
पुलिस ने बताया कि हमारी टीम बिहार में थी और जहां हमने आरोपी नारायण कुमार सोनी को गिरफ्तार किया. उसका दिमागी संतुलन ठीक नहीं है और उसके कॉल के पीछे का कारण यह है कि वह 10 साल तक पुणे में रहा जहां उसकी पत्नी ने उसे छोड़ दिया और किसी और से शादी कर ली. उसकी शिकायत है कि शरद पवार ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की.
एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स नारायण कुमार सोनी को मुंबई पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया है. नारायण कुमार सोनी पिछले कई महीनों से शरद पवार के निवास स्थान सिल्वर ओक पर उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां दे रहा था.
आरोपी की दिमागी हालत गड़बड़
नारायण कुमार सोनी ने इसके पहले भी शरद पवार के निवास स्थान सिलवर ओक पर फोन कर इसी प्रकार की धमकी दी थी. मुंबई पुलिस ने उसकी दिमागी हालत को देखते हुए उस वक्त कोई मामला दर्ज नहीं किया और उसे समझा-बुझाकर छोड़ दिया था, लेकिन मुंबई पुलिस के समझा कर छोड़ने के बावजूद भी नारायण कुमार सोनी लगातार शरद पवार के निवास स्थान पर फोन कर इसी प्रकार की धमकियां देता रहा और उन्हें परेशान करता रहा. जिसके बाद आखिरकार मुंबई पुलिस को हरकत में आना ही पड़ा और इस मामले में मुंबई पुलिस के गांवदेवी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया, मामला दर्ज करते ही मुंबई पुलिस ने जांच शुरू की और कॉलर का लोकेशन बिहार राज्य दिखाने लगा जिसके बाद पुलिस की एक टीम बिहार गई और उसे गिरफ्तार कर लिया.
'पत्नी छोड़ गई और शरद पवार ने नहीं की कार्रवाई'
नारायण कुमार सोनी पिछले 10 साल से पुणे में रहा था जहा उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी और किसी और से शादी कर ली थी इस मामले में उसने शरद पवार ने कोई करवाई नहीं की और इसी का गुस्सा उसकी जहन में था जिसका बदला लेने के लिए वह बार बार शरद पवार के यहां फोन करता था और धमकी देता था. मुंबई पुलिस के मुताबिक नारायण कुमार सोनी का दिमागी संतुलन ठीक नहीं है और इसी वजह से तो इस तरह के कॉल करता था लेकिन पिछले कई महीनों से लगातार कॉल करने की वजह से मुंबई पुलिस को आखिरकार उस पर कार्रवाई करनी पड़ी.
पवार के खिलाफ लिखकर गिरफ्तार हुई थी मराठी टीवी एक्ट्रेस

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










