
शरद पवार और उद्धव ठाकरे के खिलाफ सोशल मीडिया पर डाली आपत्तिजनक पोस्ट, FIR दर्ज
AajTak
सीबीडी बेलापुर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. शिकायत नवी मुंबई में रहने वाली एक महिला ने दर्ज कराई थी.
नवी मुंबई पुलिस ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार, शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे और महा विकास अघाड़ी के अन्य सदस्यों के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है.
पीटीआई के मुताबिक सीबीडी बेलापुर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. शिकायत नवी मुंबई में रहने वाली एक महिला ने दर्ज कराई थी.
अधिकारी ने एफआईआर का हवाला देते हुए बताया, "शिकायतकर्ता ने बताया है कि उन्हें 24 दिसंबर को शरद पवार, उद्धव ठाकरे, सुप्रिया सुले, रोहित पवार और आदित्य ठाकरे सहित एमवीए नेताओं के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट मिली थी."
पुलिस अधिकारी के मुताबिक थाने में भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. आगे की जांच की जा रही है. नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











