
शरद पवार और अजित पवार की बंद दरवाजे के भीतर हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात
AajTak
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बाल ठाकरे की जयंती पर जब शिवसेना के दोनों धड़े शक्ति प्रदर्शन कर रहे थे, उसी दिन पुणे में शरद पवार और अजित पवार की मुलाकात हुई. दोनों नेताओं की बंद कमरे में मुलाकात करीब आधे घंटे तक चली.
एक दिन पहले शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की जयंती थी. बाल ठाकरे की जयंती पर शिवसेना (शिंदे) और शिवसेना (यूबीटी), दोनों धड़ों ने मुंबई में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर शक्ति प्रदर्शन किया. मुंबई में जब सत्ताधारी महायुति और विपक्षी महाविकास अघाड़ी (एमवीए) के दो घटक बाल ठाकरे की विरासत पर अपनी दावेदारी मजबूत करने में जुटे थे, उसी दिन मुंबई से दूर पुणे में भी दोनों गठबंधनों के एक-एक नेता साथ बैठे थे. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख अजित पवार की गुरुवार को पुणे में मुलाकात हुई.
शरद पवार और अजित पवार की ये मुलाकात बंद दरवाजे के भीतर हुई. वसंत दादा सुगर इंस्टिट्यूट (वीएसआई) की वार्षिक जनरल मीटिंग के बाद हुई दोनों नेताओं की बैठक के दौरान विधायक दिलीप वाल्से पाटिल समेत कई नेता मौजूद रहे. बीएमसी चुनाव करीब हैं और अजित पवार की मां ने भी हाल ही में दोनों दलों के एक हो जाने की कामना बताई थी. शिवसेना (शिंदे) के नेताओं ने बाल ठाकरे की जयंती पर महाराष्ट्र में सियासी भूचाल का दावा किया था. इन सब परिस्थितियों में एनसीपी (एसपी) और एनसीपी के प्रमुख की इस मुलाकात को लेकर कयासों का दौर शुरू हो गया.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक महाराष्ट्र सरकार के डिप्टी सीएम अजित पवार ने शरद पवार के साथ बंद दरवाजे के भीतर हुई मुलाकात को लेकर कहा है कि सुगर इंडस्ट्री से संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई. इस बैठक में कृषि, एक्साइज, सहकारिता और ऊर्जा विभाग के प्रतिनिधि भी मौजूद थे जो सुगर इंडस्ट्री से करीब से जुड़े हुए हैं. वहीं, एनसीपी (एसपी) के विधायक रोहित पवार ने कहा है कि दो कप्तानों के बातचीत के लिए साथ आने का स्वागत किया जाना चाहिए. इस मुलाकात को लेकर बीजेपी की प्रतिक्रिया भी आ गई है.
यह भी पढ़ें: बाल ठाकरे की जयंती पर आज मुंबई में बड़ा समारोह, स्मारक का पहला फेज पूरा, शिंदे गुट का बड़े भूचाल का दावा
महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष और सूबे की सरकार में मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा है कि हमें नहीं पता इस चर्चा का स्वरूप राजनीतिक था या नहीं. उन्होंने ये भी कहा कि अगर ये राजनीतिक चर्चा थी तो अजित दादा को महायुति के भीतर भी बात करनी चाहिए थी. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने ये भी जोड़ा कि यदि ये व्यक्तिगत मुलाकात थी तो विशुद्ध रूप से पारिवारिक मामला है. इससे पहले, शरद पवार ने वीएसआई की जनरल मीटिंग को संबोधित करते हुए अजित पवार के सुझाव पर दो पुरस्कारों के तहत दी जाने वाली पुरस्कार राशि 10 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपये करने का भी ऐलान किया.
यह भी पढ़ें: BMC चुनाव से पहले मुंबई में बढ़ी हचल, उद्धव ठाकरे ने शरद पवार से की मुलाकात, जानिए क्या हुई बात

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.










