
शम्सुल हुदा के खिलाफ मनी लॉण्ड्रिंग का केस, ब्रिटेन में बैठे मौलाना पर ED ने कसा शिकंजा
AajTak
ब्रिटेन की नागरिकता ले चुके यूपी के आजमगढ़ के मूल निवासी मौलाना शम्सुल हुदा खान के खिलाफ ईडी ने मनी लॉण्ड्रिंग का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. ईडी की शुरुआती जांच में मौलाना के कई विदेश दौरों का भी खुलासा हुआ है.
ब्रिटेन में रह रहे इस्लामिक प्रचारक मौलाना शम्सुल हुदा खान पर अब कानूनी शिकंजा कसता नजर आ रहा है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शम्सुल हुदा के खिलाफ मनी लॉण्ड्रिंग का केस दर्ज कर लिया है. ईडी ने यह केस उत्तर प्रदेश के एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) की एफआईआर के आधार पर दर्ज किया है. ईडी ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है.
जांच एजेंसियों के मुताबिक, शम्सुल हुदा खान मूल रूप से यूपी के आजमगढ़ का रहने वाला है. शम्सुल हुदा खान की नियुक्ति साल 1984 में एक सरकारी सहायता प्राप्त मदरसे में असिस्टेंट टीचर के तौर पर हुई थी. आरोप है कि शम्सुल हुदा ने साल 2013 में ब्रिटिश नागरिकता ले ली थी. ब्रिटिश नागरिकता लेने के चार साल बाद तक उसने भारत में सैलरी और अन्य सुविधाओं का लाभ भी लिया. ऐसा तब था, जब वह न तो भारतीय नागरिक था और ना ही पढ़ाने का कोई काम कर रहा था.
ईडी की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले करीब 20 वर्षों में शम्सुल हुदा खान ने कई विदेशी दौरे किए. वह कई देशों की यात्रा करता रहा और इस दौरान उसके भारत में मौजूद 7 से 8 बैंक खातों में कई करोड़ रुपये का लेन-देन हुआ. जांच एजेंसियों का दावा है कि उसने 30 करोड़ रुपये से ज्यादा की कीमत की एक दर्जन से अधिक अचल संपत्तियां भी खरीदी हैं. ईडी और यूपी एटीएस का आरोप है कि शम्सुल हुदा खान धार्मिक शिक्षा की आड़ में कट्टरपंथी विचारधारा को बढ़ावा दे रहा था और अवैध फंडिंग में शामिल था.
यह भी पढ़ें: 'जांच चल रही हो, तब गैर जमानती वारंट कैसे?', दिल्ली हाईकोर्ट ने ED को लगाई फटकार
सूत्रों के मुताबिक, शम्सुल हुदा खान ने अपने एनजीओ ‘राजा फाउंडेशन’ और अन्य निजी बैंक खातों के जरिए कई मदरसों को फंड भी भेजे. जांच में यह भी सामने आया है कि उसने आजमगढ़ और संत कबीर नगर में दो मदरसे भी स्थापित किए थे, जिनका रजिस्ट्रेशन बाद में रद्द कर दिया गया.एजेंसी यह भी जांच कर रही है कि शम्सुल हुदा खान के ब्रिटेन में मौजूद कट्टरपंथी संगठनों के साथ क्या संबंध हैं.
यह भी पढ़ें: बिहार में भूमाफिया–बालू माफिया की उलटी गिनती शुरू, दरभंगा का रिजवान उर्फ राजा ED की लिस्ट में सबसे ऊपर

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.







