
'शमी 7 विकेट लेगा'... शख्स ने घंटों पहले कर दी थी भविष्यवाणी, सच होने पर हैरान हुए लोग
AajTak
ICC World Cup 2023 के सेमीफइनल में न्यूजीलैंड के साथ हुए मैच में जिस तरह का प्रदर्शन मोहम्मद शमी ने किया, वो एक स्टार की तरह उभरे और सोशल मीडिया सेंसेशन बन गए हैं. भले ही शमी ने इस मैच में 7 विकेट लिए हों. लेकिन X पर एक यूजर ने दावा किया है कि, उसने मैच से पहले ही अपने सपने में शमी को 7 विकेट लेते देखा था.
ICC World Cup 2023 के सेमीफाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हरा दिया है. जीत का सेहरा मोहम्मद शमी के सिर बांधा जा रहा है. इंडिया न्यूजीलैंड के बीच हुए इस मैच में, जिस तरह की सधी हुई गेंदबाजी शमी ने की, टीम न्यूजीलैंड ने अपने को संभालने की कोशिश तो की. लेकिन शमी जीत का इरादा कर के आए थे. 33 साल के शमी ने इस मैच में 7 विकेट लिए, जो कि 50 ओवर के विश्व कप इतिहास में किसी भारतीय गेंदबाज द्वारा अब तक का सर्वश्रेष्ठ विकेट रिकॉर्ड है. उन्हें दुनिया भर से फैंस के बधाई संदेश मिल रहे हैं.
मगर एक सोशल मीडिया यूजर ने दावा किया कि सेमीफाइनल मुकाबले से एक दिन पहले उसने शमी के सात विकेट लेने का सपना देखा था. यूजर का पोस्ट एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर वायरल है और इसमें तरह तरह के रिएक्शंस आ रहे हैं.
डैन माटेओ नाम के यूजर ने सेमीफाइनल मुकाबले से एक दिन पहले 14 नवंबर को एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'एक सपना देखा जहां शमी ने सेमीफाइनल में 7 विकेट लिए.'
Saw a dream where Shami took 7 wickets in the semi final ☠️

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










