
शनि की बदलने वाली है चाल, इन राशियों में फिर शुरू होगा ढैय्या का कहर
AajTak
Shani Ki Dhaiya on Rashi: शनि इस वक्त वक्री अवस्था में हैं और कुंभ राशि में बैठे हैं. शनि इन दोनों ही राशियों के स्वामी भी हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि गोचर के बाद कुछ राशियों पर शनि की ढैय्या का प्रभाव शुरू हो जाता है तो कुछ राशियों से इसका प्रभाव खत्म हो जाता है.
ग्रहों के सेनापति शनि देवा 12 जुलाई को राशि बदलने वाले हैं. ज्योतिषियों के मुताबिक, इस दिन शनि सुबह करीब 10 बजकर 28 मिनट पर मकर राशि में विराजमान होंगे. शनि इस वक्त वक्री अवस्था में हैं और कुंभ राशि में बैठे हैं. शनि इन दोनों ही राशियों के स्वामी भी हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि गोचर के बाद कुछ राशियों पर शनि की ढैय्या का प्रभाव शुरू हो जाता है तो वहीं कुछ राशियों से इसका प्रभाव खत्म हो जाता है.
इन 2 राशियों को राहत 29 अप्रैल को जब शनि स्वराशि कुंभ में आए थे तो मिथुन और तुला राशि के जातकों को शनि की ढैय्या से मुक्ति मिल गई थी. जबकि कर्क और वृश्चिक राशि में शनि की ढैय्या का प्रभाव शुरू हो गया था. लेकिन 12 जुलाई को शनि के राशि बदलते ही इन राशियों से ढैय्या का प्रभाव खत्म हो जाएगा. इसके बाद वृश्चिक और कर्क राशि वालों की मुश्किल काफी हद तक कम हो जाएंगी.
इन राशियों पर चढ़ेगी शनि की ढैय्या
शनि के गोचर से जहां कुछ राशियों को राहत मिलेगी वहीं कुछ के मुश्किल भरे दिन शुरू हो जाएंगे. मकर में प्रवेश करते ही मिथुन और तुला राशि के जातक शनि ढैय्या की चपेट में आ जाएंगे. इन राशि के जातकों पर शनि की क्रूर दृष्टि 17 जनवरी तक रहेगी. हालांकि इन राशियों पर शनि की बुरी नजर ढाई साल के लिए नहीं बल्कि 6 महीने के लिए ही होगी.
साढ़े साती और ढैय्या का महत्व ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर इंसान के जीवन में शनि की साढ़े साती तीन बार आती है. वहीं, ढैय्या का असर ढाई वर्ष रहता है. इनके कारण इंसान शारीरिक और मानसिक दुखों का सामना करता है. ऐसी मान्यताएं हैं कि शनि की ढैय्या और साढ़ेसाती के समय गरीब या असहाय को सताने से शनि और भी क्रोधित हो जाते हैं.
साढ़े साती और ढैय्या के उपाय साढ़े साती या ढैय्या के अशुभ परिणामों से बचने के लिए शनि महाराज को प्रसन्न रखना चाहिए जिससे जीवन सरलता से चल सके. इस समय शनि का दान, मंत्र जाप, पूजन आदि करने से काफी राहत मिलती हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










