
शतक: जहांगीरपुरी में एक्शन पर राहुल गांधी का बीजेपी पर निशाना, बंद करो नफरत का बुलडोजर चलाना
AajTak
राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी में बुधवार को हुए बुलडोजर वाले एक्शन पर सियासत सुलग उठी है. असदुद्दीन ओवैसी देर शाम इलाके के पीड़ितों से मिलने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया. जिसपर असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि एक समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है. वहीं, जहांगीरपुरी में बुलडोजर वाले एक्शन को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि बीजेपी ने रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को पनाह दी. इसके साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि नफरत का बुलडोजर चलाना बंद करो. ऐसी ही अन्य ताजा और अहम खबरों के लिए देखते रहे शतक आजतक.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











