
शख्स ने मारी ऐसी टक्कर, महिला जीत गई 75 करोड़!
AajTak
क्या कोई किसी से टकराए और सामने वाला करोड़ों जीत जाए, क्या ऐसा मुमकिन है? लेकिन ऐसा हुआ है. जहां एक महिला से एक शख्स टकराया और उसने 75 करोड़ रुपए की राशि जीत ली. पूरा वाक्या काफी दिलचस्प है.
एक महिला ने गलती से लॉटरी की वेंडिंग मशीन का बटन दबा दिया, इसके साथ ही वह 75 करोड़ रुपए से ज्यादा की लॉटरी राशि जीत गईं. ये बात सुनकर कोई भी चौंक सकता है. आखिर ऐसा कैसे हो सकता है? लेकिन ये सच है.
गौर करने वाली बात ये भी है कि महिला ने लॉटरी वेंडिंग मशीन में अपनी पसंद का भी बटन नहीं दबाया था, महिला को एक शख्स ने पीछे से टक्कर मार दी थी. जिसके बाद महिला से गलती से लॉटरी का अनचाहा बटन दब गया.
मेट्रो और ABC7 की खबर के मुताबिक, महिला का नाम लाक्वेडरा एडवर्ड्स है. उन्होंने करीब 3 हजार रुपए कैलिफोर्निया लॉटरी वेंडिंग स्क्रैचर्स वेंडिंग मशीन में लगाए थे. वह अपना पसंदीदा गेम सेलेक्ट ही करने वाली थी. लेकिन तभी शख्स ने टक्कर मार दी.
महिला के साथ ये अनचाही घटना नवम्बर में हुई , जब शख्स ने उन्हें टक्कर मारी तो महिला बिल्कुल भी इस जीते हुए नंबर पर अपना दांव नहीं लगाना चाह रही थी. लेकिन बटन दब गया और लॉटरी का टिकट निकल गया.
कैलिफोर्निया लॉटरी का बयान भी बुधवार को इस इस मामले में सामने आया. जिसके मुताबिक एडवर्ड्स ने कहा, ' वह अचानक मुझसे आकर टकरा गया. उसने मुझसे कुछ भी नहीं कहा और वह अचानक वहां से चला गया'.
एडवर्ड्स इस हादसे को याद करते हुए नाराज दिखीं, उन्होंने कहा , 'मैं कम राशि की लॉटरी पर दांव लगाना चाहती थी, लेकिन टक्कर की वजह से तय राशि का 75 प्रतिशत खर्च करना पड़ गया'. दरअसल एडवर्ड्स सामान्यत: कम ही राशि लॉटरी पर खर्च करती थीं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










