
शख्स ने 200 बार खुद को जहरीले सांपों से कटवाया, फिर भी नहीं हुई मौत!
AajTak
एक शख्स को 1 घंटे के अंदर दो कोबरा सांपों ने काट लिया. उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां वह 4 दिनों तक कोमा में रहा. होश के आने के बाद उन्होंने सांपों के साथ काम करने का फैसला कर लिया.
जहरीले सांपों ने एक शख्स को 200 से ज्यादा बार काटा, इसके बावजूद वह जिंदा है. इन सांपों में मांबा से लेकर कोबरा तक के नाम शामिल हैं. खास बात यह है कि वह जानबूझकर इन सांपों से खुद को कटवाते हैं, ताकि फर्स्ट यूनिवर्सल एंटी-वेनम (ऐसी दवाई जिससे शरीर में सांप के जहर के असर को खत्म किया जा सके) बनाया जा सके.
शख्स का नाम टिम फ्रीडे है. वह 53 साल के हैं और अमेरिका के विस्कॉन्सिन के रहनेवाले हैं. उन्होंने घर में कई तरह के सांपों को पाल रखा था. आमतौर पर एक सांप के काटने का असर उन पर नहीं होता था. लेकिन साल 2001 में दो जहरीले कोबरा सांपों के काटने की वजह से टिम की मौत होने तक की नौबत आ गई थी.
टिम ने उस घटना को याद करते हुए नेशनल जियोग्राफी को बताया- 1 घंटे में ही दो कोबरा सांपों ने बैक-टू-बैक काट लिया था. मैं लगभग मर चुका था. यह मजाकिया बिल्कुल नहीं था. मेरे शरीर में इतनी इम्युनिटी थी कि मैं एक सांप के बाइट को झेल सकता था, लेकिन दो को नहीं. सांपों के हमले के बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया था. जहां वह 4 दिनों तक कोमा में रहे थे.
होश में आने के बाद टिम ने सांपों के साथ ही काम करने का फैसला कर लिया. अब वह कैलिफोर्निया वैक्सीनेशन रिसर्च कंपनी सेंटीवैक्स के डायरेक्टर ऑफ हरपेटोलॉजी के हेड हैं.
रिसर्च के दौरान, टिम ने खुद को जहरीले सांपों से 200 से ज्यादा बार काटवाया है. वह एक यूनिवर्सल एंटी-वेनम बनाना चाहते हैं ताकि किसी भी सांप के काटने का इलाज किया जा सके.
टिम ने आगे कहा- सांप जब भी काटते हैं बहुत दर्द होता है. ऐसा जैसे मानों एक साथ 100 मधुमक्खियों ने काटा हो. रिपोर्ट के मुताबिक, WHO का मानना है कि सालाना करीब 54 लाख लोगों को सांप काटते हैं. इनमें से 81,000 से लेकर 1,38,000 लोगों तक की मौत हो जाती है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










