
शख्स ने किया बलात्कार, सजा से बचने के लिए समुद्र तट पर रचा मौत का नाटक
AajTak
ग्लासगो में हाई कोर्ट ने तीन पीड़ितों के साथ बलात्कार और चौथे का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 75 वर्षीय शख्स को दोषी पाया था. इस मामले को लेकर क्राउन ऑफिस ने कहा कि किम एविस को पिछले महीने ग्लासगो में उच्च न्यायालय ने दोषी ठहराया था.
स्टॉकलैंड के एक शातिर शख्स ने पहले महिला से बलात्कार किया और फिर सजा से बचने के लिए कैलिफोर्निया भाग गया और वहां समुद्र तट पर अपनी मौत का नाटक करने लगा. हालांकि उसका यह पैंतरा काम नहीं आया और अब उसे 15 साल की जेल हुई है. ग्लासगो में हाई कोर्ट ने तीन पीड़ितों के साथ बलात्कार और चौथे का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 75 वर्षीय शख्स को दोषी पाया था. इस मामले को लेकर क्राउन ऑफिस ने कहा कि किम एविस को पिछले महीने ग्लासगो में उच्च न्यायालय ने दोषी ठहराया था. 57 वर्षीय आरोपी एविस ने ज्यादातर अपराध 2006 और 2017 के बीच किया था. इसके बाद आरोपी अमेरिका भाग गया था. आरोपों का सामना करने के लिए अमेरिका से प्रत्यर्पित किए गए एविस को शुक्रवार को एडिनबर्ग हाई कोर्ट ने जेल भेज दिया.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










