
शख्स ने ऑर्डर किया मैक डी का बर्गर, घर आया बिल के साथ खाली पैकेट, लोग बोले- एकदम सही
AajTak
हाल में अमेरिका के केंटुकी में एक शख्स ने पोस्ट करके लिखा कि 'मैंने मैक डी से एक ट्रिपल चीज बर्गर मंगाया है, सबकुछ रिमूव करके, देखते हैं क्या होता है'. इसके बाद उसके पास जो आता है उसे देखकर किसी की भी हंसी छूट जाए
आम तौर पर जब हम बर्गर या पिज्जा जैसी चीजें खरीदतें हैं तो उसकी स्टफिंग से लेकर सीजनिंग तक को चुन कर उसमें डलवाते हैं. यानी अगर किसी को अपने बर्गर में टमाटर नहीं पसंद तो वह पहले ही मना कर सकता है. इसके अलावा अगर किसी को एक्स्ट्रा चीज चाहिए तो वह उसे भी एड करा सकता है.ये सुविधा ऑनलाइन ऑर्डर में भी होती है. लेकिन ऑनलाइन भूल हो जाए तो उसे सुधारना भी थोड़ा मुश्किल हो जाता है.
हाल में अमेरिका के केंटुकी में एक शख्स के साथ कुछ ऐसा ही हुआ. पहले उसने पोस्ट कर लिखा कि 'मैंने मैक डी से एक ट्रिपल चीज बर्गर मंगाया है, सबकुछ रिमूव करके, देखते हैं क्या होता है'.
इसके बाद शख्स के पास जो ऑर्डर आया उसे देखकर समझना मुश्किल है कि इसपर दुखी हुआ जाए कि हंसा जाए. दरअसल, ग्रेग नाम के शख्स ने ट्विटर पर बताया कि मैक डी ट्रिपल चीज बर्गर मंगाने के बाद पोस्ट में लगभग 20 डॉलर के एक बिल की तस्वीर शेयर की थी.
बिल में लिखा था- नो कैचअप, नो पिकल, नो ओनियन, नो बीफ, नो मस्टर्ड, नो रेगुलर बन, नो अमेरिकन चीज, नो साल्ट. बिल ब्रेकअप की बात करें तो $5 दाम के अलावा $3 डॉलर सर्विस चार्ज और $11 डिलवरी बॉय टिप के रूप में जोड़े गए थे.
एक अन्य पोस्ट में उन्होंने बताया कि मैकडॉनल्ड्स से इस ऑर्डर के कंफर्मेशन के बाद, डोरडैश से उनके डिलीवरी पार्टनर ने उन्हें मैसेज भेजकर बताया कि उन्हें केवल एक 'खाली बॉक्स' मिलेगा. उसने लिखा, 'चीज़बर्गर में बन और मीट सहित सब कुछ हटा दिया गया है...तो आपको एक खाली डिब्बा मिलेगा. आप इसको लेकर ओके हैं?' जिस पर ग्रेग ने जवाब दिया, 'बिल्कुल सही, धन्यवाद'.
अगले पोस्ट में ग्रेग ने ऑर्डर की तस्वीर पोस्ट की जो कि सील था. ग्रेग ने मजे लेते हुए लिखा- अच्छा है कि इसे सील कर दिया वर्ना कोई मेरे ऑर्डर को चुरा लेता. जबकि पैकेट खोलने पर अंदर खाली बॉक्स था. रैपर और.... एक मैकक्रिस्पी बॉक्स? मैंने मैकक्रिस्पी नहीं बल्कि एक ट्रिपल बर्गर का ऑर्डर दिया था. किसी तरह उन्होंने अभी भी मेरे ऑर्डर को खराब कर ही दिया.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










