
शख्स ने एक करोड़ में खरीदा घर, ताकि मुफ्त में रहें जरूरतमंद लोग!
AajTak
जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए जेमी ह्यूजस ने एक घर खरीदा है. इस घर में रहने वाले लोगों से कोई पैसा नहीं लिया जाएगा.
एक कंपनी के मालिक ने 98 लाख रुपए का मकान खरीदा है, ताकि वे यूक्रेन के शरणार्थी परिवारों को रहने के लिए जगह उपलब्ध करा सकें. उनका कहना है कि जो भी इस मकान में रहेगा, उसे कोई भी पैसा नहीं देना होगा. यहां रहना बिल्कुल फ्री होगा. एक परिवार इस घर में जल्द रहने के लिए आने वाला है. डेलीमेल के मुताबिक, 50 साल के जेमी ह्यूजस रूस के हमले के बाद यूक्रेन के शरणार्थी परिवारों की मदद करना चाहते हैं. ऐसे में उन्होंने ब्रिटेन के नॉर्थ वेल्स के पास व्रेक्सहेम में 3 बेडरूम का घर खरीद लिया. जेमी ने 21 साल की उम्र में टेलीकॉम कंपनी शुरू की थी.
उनका ये घर जल्द ही एक यूक्रेनी मां और उनके तीन बच्चों का आशियाना होगा. जेमी ने बताया, 'मैं ऐसे लोगों की मदद करना चाहता था, क्योंकि लाखों लोगों को घर छोड़कर जाते हुए देख स्तब्ध रह गया.'
पहले बिल्डिंग बनाने के बारे में सोचा जेमी ने पहले सोचा था कि वह अपने घर के पास ही ऐसे जरूरतमंद लोगों के लिए अलग बिल्डिंग बनाएंगे, लेकिन फिर उनको अंदाजा हुआ कि इसमें काफी समय लगेगा. जेमी के अनुसार, इसमें कम से कम दो साल का समय लग जाता, फिर जेमी ने कई प्रॉपर्टी देखी. इसके बाद इनमें से एक मकान खरीद लिया.
जल्द आएगा यूक्रेनी परिवार अब फिलहाल इस घर में तीन बच्चों की मां मारिया रहेंगी. उनके तीन बच्चे हैं, जिनकी उम्र 10, 12 और 14 साल है. डेलीमेल के मुताबिक, मारिया यूक्रेन के एक अस्पताल में काम करती हैं. वह अभी पश्चिमी यूक्रेन में ही हैं और पोलैंड में स्थित रिफ्यूजी कैंप में जाने के लिए तैयारी कर रही हैं. मारिया को उम्मीद है कि वो जल्द आने वाले सप्ताह में ब्रिटेन आ जाएंगी. फिलहाल वह वीजा की मंजूरी का इंतजार कर रही हैं.
फेसबुक ग्रुप से मिली मदद मारिया की पारिवारिक दोस्त जूली सिमकिंस ने उन्हें घर दिलाने में मदद की. उन्हें इस घर की जानकारी फेसबुक ग्रुप 'व्रेक्सहेम एंड यूक्रेन यूनाइटेड' से मिली थी. जूली ने कहा कि इस ग्रुप के लोग, सोफा, बेड और वाशिंग मशीन भी दान कर रहे हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










