
शख्स जिसने कई मशहूर एक्ट्रेस के सेक्स टेप किए लीक, अरबों में करता था डील!
AajTak
एक मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव जो सेलिब्रिटी सेक्स टेप के बिजनेस में आ गया. उसकी पहचान हॉलीवुड के नंबर 1 'सेलिब्रिटी सेक्स टेप ब्रोकर' के तौर पर होने लगी.
हॉलीवुड सेलिब्रेटी के जितने भी फेमस टेप लीक्स हुए हैं, उनमें एक नाम कॉमन रहा है. वो नाम है- केविन ब्लाट (Kevin Blatt) का. उनकी उम्र अब 52 साल हो गई है. केविन की पहचान हॉलीवुड के नंबर 1 'सेलिब्रेटी सेक्स टेप ब्रोकर' के तौर पर रही है. वह खुद को स्कैंडल स्पेशिलिस्ट भी बताते रहे है. हाल ही में एक रिपोर्ट में उनके बिजनेस से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया गया है. केविन ब्लाट, ऑनलाइन एडल्ट इंडस्ट्री में भी काम कर चुके हैं. उन्होंने दावा किया कि इस दौरान उन्होंने 50 से ज्यादा हॉलीवुड के फेमस आर्टिस्ट्स के पॉर्न वीडियो देखे थे. हालांकि, उन्होंने इन सेलिब्रेटीज के नाम नहीं बताए. केविन ने ये भी दावा किया कि 70 प्रतिशत मौके पर उन्होंने वीडियो जारी नहीं किए बल्कि उसे नष्ट कर दिया.
Kevin Blatt ने हाल में एक इंटरव्यू में कई सनसनीखेज दावे किए. उन्होंने दावा किया कि Ray J के साथ एक सेक्स टेप को लेकर Kim Kardashian ने कम से कम 156 करोड़ रुपये की कमाई की थी. हालांकि, Kevin Blatt ने यह भी कहा कि फाइनल वीडियो से सबसे सनसनीखेज सीन को हटा दिया गया था. द सन से उन्होंने कहा कि 2006 में उन्हें Ray J से वह सेक्स टेप खरीदने का मौका मिला था. हालांकि, Kim Kardashian और Ray J इस बात से इनकार करते रहे हैं कि वीडियो रिलीज में उनकी कोई भूमिका रही है.
पहले थे मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव द सन की एक खबर के मुताबिक, ब्लाट पहले मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम करते थे. लेकिन 2003 में सेलिब्रेटी सेक्स टेप के बिजनेस में आ गए. वह अमेरिका में ओहियो के क्लेवलैंड के रहने वाले हैं. साल 1996 में वह साउदर्न कैलिफोर्निया में शिफ्ट हो गए थे.
पेरिस हिल्टन का सेक्स वीडियो ब्लाट को उनके एक दोस्त ने बताया था कि उनके पास पेरिस हिल्टन के बॉयफ्रेंड रिक सोलोमन का सेक्स वीडियो है. जिसे उन्होंने तब 50 हजार डॉलर (करीब 37 लाख रुपए) में खरीदा था. लेकिन इसके बाद उन पर तीन लोगों ने 1 अरब 50 करोड़ से ज्यादा का केस कर दिया. साल 2003 में हिल्टन की अनुमति के बिना ही ये वीडियो जारी कर दिया गया था.
ब्लाट ने उनकी 3 मिनट की क्लिप US Weekly और Entertainment Tonight के रिपोर्टर को भेजी थी. जिसके बाद ये वीडियो वायरल हो गया. पेरिस हिल्टन तब गूगल सर्च में टॉप पर रही थीं.
3 मिनट की ये क्लिप वायरल हुई तो इसके बाद रिक सोलोमन के भाई ने पेरिस हिल्टन का वीडियो वेबसाइट पर डाल दिया था, जिसकी अनुमति पेरिस हिल्टन से नहीं ली गई थी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










