
शख्सियत: संस्कृत का वाचस्पति बनाने की मुहिम
AajTak
उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष डॉ. वाचस्पति मिश्र ने मिस्ड कॉल के जरिए महज 20 घंटे में संस्कृत सिखाने की अनोखी योजना शुरू की है. इसमें किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता है. इसके अलावा यूपी में सस्कृत भाषा को आम जन से जोड़ने के लिए कई अन्य योजनाओं ने भी आकार लिया है.
लखनऊ के इंदिरा नगर में ए ब्लॉक चौराहे के पास एक निजी भवन में चल रहा उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान न्यू हैदराबाद इलाके में तैयार हो रहे नए पांच मंजिला भवन में शिफ्ट होने का इंतजार कर रहा है. ए ब्लॉक चौराहे के समीप अस्थाई कार्यालय में उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष डॉ. वाचस्पति मिश्र रोज सुबह 10 बजे पहुंचकर सबसे पहले अपना कंप्यूटर ऑन कर उसके जरिए ऑनलाइन संस्कृत कक्षाओं की गतिविधियों पर नजर रखना शुरू कर देते हैं. ये वे ऑनलाइन कक्षाएं हैं जिनके जरिए लोगों को 20 घंटे में संस्कृत भाषा सिखाने की महत्वाकांक्षी योजना आकार ले चुकी है. कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान जब स्कूल-कॉलेज बंद हो गए थे तो दूसरे विषयों की तरह संस्कृत की पढ़ाई भी बाधित हो गई थी. इसी दौरान डॉ. वाचस्पति मिश्र और संस्कृत संस्थान के निदेशक पवन कुमार ने सोचा कि क्यों न दूसरे विषयों की तरह संस्कृत की भी ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था की जाए. लेकिन एक शंका थी कि क्या विद्यार्थी संस्कृत की पढ़ाई में रुचि लेंगे.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










