
शक, गुस्सा और कत्ल… मासूम बच्चों के सामने खून! दिल दहला देगी वडोदरा मर्डर केस की खौफनाक कहानी
AajTak
वडोदरा के बकरावाड़ी इलाके में पति ने पत्नी पर शक के चलते चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी. आरोपी ने अपनी पत्नी पर नजर रखने के लिए घर में CCTV कैमरे लगवाए थे. हालांकि वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. पढ़ें इस खूनी वारदात की सनसनीखेज कहानी.
वडोदरा के बकरावाड़ी इलाके में मौजूद नारायण एवेन्यू आम दिनों की तरह शांत था. लोग अपने-अपने घरों में आराम कर रहे थे और रोज की तरह रात गुजरती जा रही थी. लेकिन इसी शांत माहौल के बीच अचानक एक घर से चीख-पुकार की आवाजें आने लगीं. किसी को अंदाजा नहीं था कि पति-पत्नी के बीच शुरू हुआ मामूली झगड़ा कुछ ही देर में एक खौफनाक वारदात में बदल जाएगा. जब लोगों को सच्चाई का पता चला तो इलाके में दहशत का माहौल बन गया.
मामूली झगड़े से शुरू हुई कहानी बताया जाता है कि बंटी नाम का व्यक्ति अपनी पत्नी रीटाबेन सोलंकी के साथ नारायण एवेन्यू में रहता था. बीती रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई. शुरुआत में यह झगड़ा सामान्य था, जैसा अक्सर घरों में हो जाता है. लेकिन धीरे-धीरे दोनों के बीच तनाव बढ़ता गया और माहौल बेहद गर्म हो गया. बात इतनी बढ़ गई कि बंटी अपना आपा खो बैठा. गुस्से में अंधा हो चुका बंटी अब किसी भी हद तक जाने को तैयार था. यही वह पल था जब बंटी हैवान बन गया.
गुस्से में चाकू से किए ताबड़तोड़ वार झगड़े के दौरान बंटी ने घर में रखा एक चाकू उठा लिया. गुस्से में बेकाबू होकर उसने अपनी पत्नी पर हमला कर दिया. बताया जाता है कि उसने अपनी बीवी पर एक के बाद एक कई वार किए. रीटाबेन को शायद समझने का भी मौका नहीं मिला कि आखिर अचानक क्या हो गया. कुछ ही पलों में वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी. गंभीर चोटों की वजह से उसकी हालत बेहद नाजुक हो गई. हर तरफ खून बिखरा था. देखते ही देखते उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया. ये दर्दनाक घटना मातम में बदल गई.
इलाके में फैली सनसनी जैसे ही आसपास के लोगों को इस घटना की जानकारी मिली, इलाके में अफरा-तफरी मच गई. हर कोई इस खौफनाक घटना के बारे में चर्चा करने लगा. किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि पति-पत्नी का झगड़ा इतना भयानक रूप ले सकता है. घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई. थोड़ी ही देर में पुलिस की गाड़ियां नारायण एवेन्यू पहुंचने लगीं. पुलिस आने बाद सीधे मौका-ए-वारदात पर पहुंची.
पुलिस ने मौके से जुटाए सबूत घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने सबसे पहले घटनास्थल को सुरक्षित किया और जांच शुरू की. महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. वहीं मौके पर ही पंचनामा तैयार किया गया और सबूत इकट्ठा किए गए. पुलिस हर उस सुराग को तलाशने में जुट गई जो इस हत्या की पूरी कहानी को सामने ला सके. जांच के दौरान आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई.
कुछ ही घंटों में पकड़ा गया आरोपी हत्या के बाद आरोपी पति बंटी मौके से फरार हो गया था. लेकिन वडोदरा पुलिस ने तेजी दिखाते हुए उसे ज्यादा देर तक भागने नहीं दिया. पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया और कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई. पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि हत्या के पीछे सिर्फ झगड़ा था या कोई और वजह भी छिपी हुई है. आरोपी से पूछताछ जारी है.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.









