
शंभू बॉर्डर पर किसानों ने पीछे खींचे पैर, सरकार को बातचीत का प्रस्ताव... रविवार को फिर दिल्ली कूच की तैयारी
AajTak
दिल्ली मार्च शुरू होने के करीब साढ़े तीन घंटे बाद किसान शंभू बॉर्डर से पीछे हट गए. किसान नेता सरवन सिंह पंढ़ेर ने कहा कि पुलिस से झड़प में कई किसान घायल हुए हैं, जिसमें 2 गंभीर घायल हैं, उन्होंने किसानों पर पुलिस के बल प्रयोग को लेकर सरकार पर हमला बोला.
करीब 8 महीने से शंभू बॉर्डर पर धरना दे रहे किसान संगठनों ने एक बार फिर दिल्ली कूच की कोशिश की, तो इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच जबरदस्त तनातनी दिखी. पंजाब से दिल्ली कूच के लिए निकले किसानों को शंभू बॉर्डर पर रोका गया तो किसान और हरियाणा पुलिस में भिड़ंत हो गई. किसानों ने सुरक्षा का घेरा तोड़ दिया. बैरिकेडिंग तोड़कर टीन की छत पर चढ़ गए. ऐसे में किसानों को पीछे हटाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस को गोले दागे. जिसके बाद शंभू बॉर्डर पर जबदस्त हंगामा हुआ और पुलिस ने एक किसान को हिरासत में ले लिया. किसान संगठनों के दिल्ली कूच के दौरान पुलिस से हुई झड़प के बाद शंभू बॉर्डर पर सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है. अंबाला में इंटरनेट सेवाएं बंद हैं.
दिल्ली मार्च शुरू होने के करीब साढ़े तीन घंटे बाद किसान शंभू बॉर्डर से पीछे हट गए. किसान नेता सरवन सिंह पंढ़ेर ने कहा कि पुलिस से झड़प में कई किसान घायल हुए हैं, जिसमें 2 गंभीर घायल हैं, उन्होंने किसानों पर पुलिस के बल प्रयोग को लेकर सरकार पर हमला बोला. साथ ही रविवार को फिर से किसान मार्च निकालने की बात कही.
सरवन सिंह पंढ़ेर ने कहा कि हम नहीं चाहते कि स्कूल बंद हों, इंटरनेट बंद हो, केंद्र सरकार बातचीत करे. हम तैयार हैं, बातचीत में केंद्र के कृषि मंत्री हों, सरकार को कल का समय दिया है. परसों जत्था रवाना करेंगे. किसानों के दिल्ली कूच को लेकर सियासत भी तेज है, इस बीच केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यसभा में सरकार को किसानों का हितैषी बताया.
किसानों के विरोध और दिल्ली कूच के बीच कृषि मंत्री MSP पर फसलों की खरीद का भरोसा दिला रहे हैं. दूसरी ओर विपक्षी दलों के हमले भी तेज हो रहे हैं. विपक्ष दलों का सवाल है कि अगर किसान मोदी सरकार की प्राथमिकता हैं, तो फिर वो सड़कों पर क्यों हैं?

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









