
व्लॉगर ने दिखाया इटली का ऐसा साइड, जिसे देखकर लोग बोले-ये तो पूरा देसी है
AajTak
इटली एक ऐसा देश है, जहां जाने की ख्वाहिश लगभग हर किसी की होती है. खूबसूरत और आर्टिस्टिक माने जाने वाले इस देश को लेकर दुनिया के मन में एक परफेक्ट तस्वीर बनी हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इस इमेज को तोड़ता नजर आता है. वीडियो में इटली का वो चेहरा दिख रहा है, जो आमतौर पर दुनिया की नजरों से छिपा रहता है.
इटली का नाम आते ही आंखों के सामने लग्जरी, आर्ट, फैशन और सलीके से सजी सड़कों की तस्वीर उभर आती है. कहा जाता है कि इटली में हर चीज आर्टिस्टिक होती है फिर चाहे इमारतें हों, कैफे हों या लोगों का लाइफस्टाइल. भारत की भीड़-भाड़ वाली गलियों से बिल्कुल उलट, यूरोप के इस देश को हमेशा एक पूरी तरह से व्यवस्थित और साफ-सुथरा समाज माना जाता रहा है,लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक व्लॉग ने इस सोच को झकझोर कर रख दिया है.
वायरल वीडियो ने खोल दी इटली की पोल!
इस वायरल वीडियो में इटली का वो चेहरा दिखा, जिसे देखकर लोग कन्फ्यूज हो गए.ये इटली है या भारत का कोई भीड़-भाड़ वाला मोहल्ला? संकरी गलियां, सड़क किनारे ठेले, सब्जी बेचते लोग और खुलेआम मोलभाव.सब कुछ इतना देसी कि पहली नजर में यूरोप जैसा महसूस ही नहीं होता.व्लॉगर बताती हैं कि उन्होंने जानबूझकर मेनस्ट्रीम टूरिस्ट जगहों से हटकर इटली को देखने की कोशिश की. उनका कहना है कि ये वो पुरानी इटली वाली आवाम है, जहां आम लोग रहते हैं. यहां भी हमारे जैसे ही लोग हैं, वही रोजमर्रा की जद्दोजहद, वही बाजार और वही सड़क किनारे जिंदगी
फुटपाथ नहीं, बेघर लोग ज्यादा
वीडियो में एक और चौंकाने वाला दावा किया गया है कि इटली की कई सड़कों पर बाकायदा फुटपाथ नहीं होते. खासकर पुराने इलाकों में सड़कें इतनी तंग हैं कि पैदल चलना भी चुनौती बन जाता है. यहां बेघर लोगों की संख्या भी ज्यादा है.यूरोपीय संघ (EU) की रिपोर्ट्स के मुताबिक, इटली में बेघर लोगों की संख्या लगातार बढ़ी है. 2023 के आंकड़ों के अनुसार, देश में करीब 96,000 से ज्यादा लोग बेघर हैं, जिनमें बड़ी संख्या बड़े शहरों के पुराने इलाकों में रहती है.
देखें वायरल वीडियो

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









