
...वो साइंस जो लोगों को बनाता है जवां, उस पर अरबों डॉलर लगा रहीं कंपनियां! शेफाली केस में क्यों सवालों में है?
AajTak
अगर एक पैकेज के रूप में देखें तो एंटी एजिंग शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने और चिर यौवन की चाहत को साकार करने का प्रयास है. यह जैव प्रौद्योगिकी, जेनेटिक इंजीनियरिंग, और जीवनशैली प्रबंधन का मिश्रण है, जो मृत्यु को तकनीकी चुनौती मानता है. एंटी एजिंग के विज्ञान में जीन एडिटिंग, जेनेटिक इंजीनियरिंग और रीजेनरेटिव मेडिसिन जैसे नए क्षेत्र उभर रहे हैं जो मनुष्य की उम्र को थाम देना चाहते हैं.
चिरंजीवी भव, आयुष्मान भव, दीर्घायु हो... आशीर्वाद देने के लिए इन शब्दों का चयन ही बताता है कि सुदीर्घ जीवन की चाहत प्राचीन काल से ही रही है. सुदीर्घ जीवन यानी कि सेहतमंद जिंदगी. जब मनुष्य के पास लंबे समय तक युवाओं जैसी ऊर्जा और सक्रियता हो. चिर यौवन की चाहत यही है.
चिर यौवन की इस चाहत पर अब विज्ञान भी गंभीरता से काम कर रहा है. विज्ञान में इस प्रोजेक्ट को साइंटिफिक नाम दिया गया है- एंटी एंजिग (Anti aging). एजिंग अर्थात उम्र बढ़ने की प्रक्रिया और एंटी एजिंग का अर्थ है उम्र बढ़ने (aging) की प्रक्रिया को धीमा करना.
एंटी-एजिंग वह प्रक्रिया, तकनीक या उपाय है जिसका उद्देश्य आपके आयु बढ़ने की गति को धीमा कर देना, रोकना अथवा इसके प्रभावों को कम करना है.
इस प्रक्रिया में उम्र बढ़ने की वजह से शारीरिक, मानसिक और त्वचा संबंधी होने वाले बदलावों को कम करने की कोशिश की जाती है. ये बदलाव बढ़ते उम्र के साथ आते हैं.
एंटी एजिंग में बड़ी कंपनियों की रूचि
एक पैकेज के रूप में एंटी एजिंग शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने और चिर यौवन की चाहत को साकार करने का प्रयास है. यह जैव प्रौद्योगिकी, जेनेटिक इंजीनियरिंग, और जीवनशैली प्रबंधन का मिश्रण है, जो मृत्यु को तकनीकी चुनौती मानता है. कुछ ऐसी ही राय दिग्गज लेखक और सैपियंस पुस्तक के लेखक युवाल नोआ हरारी की भी है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










