
'वो राम के दर्शन से कैसे रोक सकते हैं?', सपा विधायक मनोज पांडेय ने अखिलेश को फिर घेरा
AajTak
सपा के बागी विधायक मनोड पांडेय ने आज तक से बातचीत में कहा कि जहां पर एक जाति और धर्म के लोगों का लगातार अपमान किया जाए, ये अधिकार किसी को नहीं है, जैसे सपा में हिंदू देवी-देवताओं को लेकर टीका-टिप्पणी की गई. ये मनोज पांडे को बर्दाश्त नहीं है और मैं इससे आहत हुआ हूं.
अखिलेश यादव के बागी नेता और रायबरेली की ऊंचाहार सीट से विधायक मनोज पांडेय ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि समाजवादी पार्टी लगातार राम के नाम पर राजनीति और गाली देती आ रही है. रामचरितमानस से लेकर हनुमान, लक्ष्मी, सनातन धर्म को गाली दी गई, जो मेरे बर्दाश्त से बाहर था. इसलिए मैंने अपने ईमान से फैसला लिया
मनोड पांडेय ने आज तक से बातचीत में कहा कि जहां पर एक जाति और धर्म के लोगों का लगातार अपमान किया जाए, ये अधिकार किसी को नहीं है, जैसे सपा में हिंदू देवी-देवताओं को लेकर टीका-टिप्पणी की गई. ये मनोज पांडे को बर्दाश्त नहीं है और मैं इससे आहत हुआ हूं.
उन्होंने कहा कि मेरे शरीर में जो आत्मा है, वह भगवान राम है. जब आत्मा ही नहीं है तो शरीर निर्जीव होता है, उससे बदबू आने लगती है.
अखिलेश यादव की ओर से कार्रवाई किए जाने पर पांडेय ने कहा कि जो परिस्थिति आएगी उसका सामना करेंगे, मेरा राजनीति करने का मकसद केवल पैसा, वैभव और पद कमाना नहीं है, मेरा मकसद गरीब, मजदूर, किसान के लिए लड़ना है, 31 साल सपा को दिए. जेल जाने से लेकर हाथ पैर तक तुड़वाए. सब कुछ किया लेकिन अपनी ईमान से गद्दारी नहीं की.
उन्होंने कहा कि जिन लोगों की कोई हैसियत नहीं, वह राम के दर्शन करने से कैसे रोक सकते हैं? राम मनोहर लोहिया और मुलायम सिंह ने हमेशा एकता की बात की है, लेकिन भगवान राम के ऊपर टिप्पणी की जाए, गालियां दी जाएं, यह भारत में रहने वाला कोई हिंदू बर्दाश्त नहीं करेगा.
उन्होंने कहा, भगवान राम की हजारों बार मुझ पर कृपा हुई, गुरुवार को मैं अयोध्या दर्शन के लिए जाऊंगा. उन्होंने बुलाया है, उनके चरणों में बैठकर प्रार्थना करूंगा कि मुझे ताकत दे कि ऊंचाहार की जनता और रायबरेली के लिए सेवा कर सकूं, राम के आगे सब कुछ निछावर राम के बिना कुछ नहीं.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










