
'वो दिन दूर नहीं जब संसद में किसी मुस्लिम की मॉब लिंचिंग होगी', बिधूड़ी पर बरसे ओवैसी
AajTak
ओवैसी ने कहा कि वो दिन दूर नहीं जब देश की संसद में एक मुस्लिम की मॉब लिंचिंग होगी. उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि आपका 'सबका साथ, सबका विकास' कहां है? लेकिन अब प्रधानमंत्री एक शब्द नहीं बोलेंगे.
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि हम देखते हैं कि एक बीजेपी सांसद संसद में एक मुस्लिम सांसद को गाली देता है. लोग कह रहे हैं कि उन्हें संसद में यह सब नहीं कहना चाहिए था, लेकिन वे कह रहे हैं कि उनकी जीभ खराब है. ये जनता के प्रतिनिधि हैं, जिसे आपने वोट दिया. ओवैसी ने कहा कि वो दिन दूर नहीं जब देश की संसद में एक मुस्लिम की मॉब लिंचिंग होगी. उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि आपका 'सबका साथ, सबका विकास' कहां है? लेकिन अब प्रधानमंत्री एक शब्द नहीं बोलेंगे.
ओवैसी ने कहा कि बीजेपी के एक सांसद मुस्लिम सांसद को सदन में गालियां देते हैं, उन्होंने कहा कि मेरी उम्र 10 साल की थी, हमारे घर के बाहर आरएसएस के लोग जब यात्रा निकालते तो कहते कब्रिस्तान या पाकिस्तान. ओवैसी ने कहा कि ये मैंने सुना अब मेरा बेटा भी सुन रहा है. मुझे लगा था कि शायद से सब मेरी जिंदगी में खत्म हो जाएगा, लेकिन अब इस तरह की बातें हमारे बच्चे सुन रहे हैं. उन्होंने कहा कि एक दिन आएगा जब संसद में किसी मुसलमान की मॉब लिंचिंग होगी.
AIMIM प्रमुख ने कहा कि जब हिटलर की हुकूमत थी तब लिखा जाता था कि यहूदियों से बचकर रहो, ये जर्मनी के लिए खतरा हैं, अब यहूदी हटाकर मुस्लिम लिख दिया गया है. उन्होंने कहा कि क्या पीएम मोदी अपने सांसद की स्पीच को अरबी में ट्रांसलेट करके अरब के नेताओं को भेज सकते हैं.
ओवैसी ने कहा कि मुसलमानों को मार दिया जाता है, लेकिन पीएम मोदी चुप रहते हैं. उन्होंने कहा कि अब ऐसा माहौल हो गया है कि मुसलमानों को गाली दो और सत्ता हासिल करो. उन्होंने पूछा कि नफरत का ये खेल कब तक चलेगा. ये नफरत खत्म नहीं हुई, और जो लोग नफरत की आग लगा रहे हैं, ये गलत है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








