
'वो किसी और की होने जा रही थी...', निशा की सगाई से नाराज समीर बना हैवान, पहले रेता गला, फिर चेहरे पर पत्थर पटका
AajTak
Gwalior Nisha Murder Case: ग्वालियर के गिरवाई इलाके में हुई दिल दहला देने वाली हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. ढाई साल के प्रेम प्रसंग का अंत इतना खौफनाक होगा, इसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी.
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निशा नामक युवती की 'अंधे कत्ल' की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है. हत्यारा कोई और नहीं, बल्कि उसका प्रेमी समीर कुशवाह निकला. सगाई तय होने और बातचीत बंद करने से नाराज समीर ने बेहद क्रूरता से निशा को मौत के घाट उतार दिया.
यह पूरा घटनाक्रम शहर के गिरवाई इलाके का है. यहां की रहने वाली निशा नाम की युवती की बीते मंगलवार को घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी. मृतका के गले पर हंसिए से वार किया गया था और चेहरे पर पत्थर मारा गया था.
घर के अंदर ही निशा की खून से लथपथ लाश मिली थी. शुरुआत में यह पूरा मामला अंधे कत्ल का था. पुलिस ने इस पूरे मामले की पड़ताल शुरू की. मृतका के परिजनों ने समीर कुशवाह नाम के युवक पर अपना संदेह जाहिर किया.
ढाई साल का प्यार और खौफनाक अंत
पुलिस ने जब जांच कि तो इस बात का मालूम हुआ कि मृतका के समीर कुशवाह के साथ प्रेम संबंध थे. पुलिस ने समीर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया.
पुलिस ने मीडिया को बताया कि समीर के बीते ढाई साल से निशा के साथ प्रेम संबंध थे. इस दौरान निशा की एक बार सगाई हुई तो वह टूट गई थी. लेकिन 14 जनवरी को फिर से निशा की सगाई मुरैना में रहने वाले एक युवक के साथ हो गई थी.

दिल्ली के रोहिणी इलाके में बाइक टैक्सी चालक द्वारा महिला यात्री से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. दरअसल, 12 मार्च को रोहिणी सेक्टर-15 से पीतमपुरा जा रही महिला के साथ चालक ने कथित तौर पर बदसलूकी की और विरोध करने पर धमकी दी. शिकायत के बाद के.एन.के. मार्ग थाने में केस दर्ज कर आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बाइक भी जब्त कर ली है.

गुजरात के राजकोट में कर्ज से परेशान एक युवक ने पैसे कमाने का ऐसा रास्ता चुना, जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया. आरोपी ने यूट्यूब वीडियो देखकर नकली नोट छापने का तरीका सीखा. अपने कमरे में ही प्रिंटर-स्कैनर और A-4 पेपर से नकली करेंसी तैयार करने लगा. हालांकि वह इन नोटों को बड़े पैमाने पर बाजार में उतार पाता, उससे पहले ही राजकोट एसओजी ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

ईरान और इजरायल युद्ध के चलते भारत में एलपीजी संकट गहरा गया है. इससे आम लोग LPG सिलेंडर के लिए परेशान हैं क्योंकि एजेंसियों पर ग्राहकों की भीड़ लगी हुई है. इन परिस्थितियों में Chandigargh में इंडक्शन स्टोव की मांग तेजी से बढ़ रही है क्योंकि लोग गैस की कमी के कारण वैकल्पिक स्रोतों की ओर बढ़ रहे हैं. देखें ये रिपोर्ट.

पुणे के दिघी इलाके में लिफ्ट में हुई एक लापरवाही ने कुछ मिनटों के लिए सबकी सांसें रोक दीं. एक महिला के साथ लिफ्ट में जा रही कुछ महीने की मासूम बच्ची का हाथ अचानक दरवाजे में फंस गया, जिससे वहां मौजूद लोग घबरा गए. काफी कोशिशों के बाद बच्ची का हाथ सुरक्षित बाहर निकाला गया. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.

कोलकाता में भाजपा की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार, हिंसा और कटमनी का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि ब्रिगेड रैली से 'नए बंगाल की क्रांति' शुरू हो गई है और 'निर्मम सरकार' का अंत तय है. मोदी ने आरोप लगाया कि रैली रोकने के लिए रास्ते बंद किए गए और पोस्टर फाड़े गए. उन्होंने कहा कि बदलाव की आंधी को अब कोई नहीं रोक सकता और बंगाल में कानून का राज लौटेगा.

अहमदाबाद में एक खतरनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. निकोल इलाके में एक कार चालक ने बुजुर्ग को कार की बोनट पर लटकाकर करीब 500 मीटर तक गाड़ी दौड़ा दी. बुजुर्ग लगातार कार रोकने की गुहार लगाते रहे, लेकिन चालक नहीं रुका. पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर कार और चालक की तलाश शुरू कर दी है.

बीजेपी असम विधानसभा चुनावों की तैयारी जोरशोर से कर रही है. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम का दौरा कर कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर रहे हैं. सिलचर में उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने असम के लिए 47 हजार 600 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की घोषणा की है. .






