
'वो कहते हैं PAK के पास एटम बम... कांग्रेस देश का मन मारती है', मणिशंकर अय्यर के बयान पर PM मोदी का बड़ा हमला
AajTak
पीएम मोदी ने ओडिशा के कंधमाल में मणिशंकर अय्यर का नाम लिए बगैर उनके बयान को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, 'एक वो दिन था, जब भारत ने दुनिया को अपने सामर्थ्य से परिचित कराया था. दूसरी तरफ कांग्रेस बार-बार अपने ही देश को डराने की कोशिश करती है.वो कहते हैं कि संभल कर चलो, पाकिस्तान के पास एटम बम है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ओडिशा के कंधमाल में चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान पीएम ने कहा कि आज मेरा सौभाग्य है कि कंधमाल आते ही मुझे ऐसे आशीर्वाद मिले हैं, जो मैं जीवनभर नहीं भूल सकता. ये आशीर्वाद, पूरे देश में क्या परिवर्तन आ रहा है, कैसा परिवर्तन आ रहा है, उसका साक्षात उदाहरण है.
पोखरण परमाणु परीक्षण का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, '26 साल पहले आज ही के दिन अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार ने पोखरण में परमाणु परीक्षण किया था. हमनें ये दिखा दिया था कि देशभक्ति से ओत-प्रोत सरकार देशहित के लिए, देश की सुरक्षा के लिए, देश के लोगों को आशा-अपेक्षा के लिए कैसे काम करती है.'
बीजेपी का मुख्यमंत्री बनना तय- पीएम
पीएम मोदी ने कहा, 'यहां राज्य भाजपा भी उड़िया भाषा और उड़िया संस्कृति के प्रति समर्पित है.ऐसा कोई बेटा या बेटी जो ओडिशा की मिट्टी से निकला हो, यहां की संस्कृति को समझता है, उसका भाजपा का मुख्यमंत्री बनना तय है. मैं आपको 10 जून को भुवनेश्वर में भाजपा की सरकार के मुख्यमंत्री के शपथ समारोह का निमंत्रण देने आया हूं. 7 दशक पहले श्री जगन्नाथ मंदिर के प्रबंधन के लिए नियम बनाए गए थे. इन्हीं में से एक नियम था कि मंदिर के सोना चांदी, कीमती पत्थर और सारी चल-अचल संपत्ति का रिकॉर्ड मेंटेन किया जाएगा. इसके बाद श्री रत्न भंडार में रखे कीमती सामानों की लिस्ट तैयार की गई थी. इस रत्न भंडार का आखिरी बार मूल्यांकन करीब 45 साल पहले किया गया था.'
यह भी पढ़ें: 'तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे नरेंद्र मोदी', PM के बड़े भाई सोमाभाई मोदी का दावा
अय्यर के बयान को लेकर कांग्रेस पर निशाना

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










