
'वो औरत तुम्हारे लिए देश से लड़ गई थी...', शोएब मलिक की तीसरी शादी से सोशल मीडिया पर हलचल
AajTak
Shoaib Malik-Sana Javed Marriage: पत्नी सानिया मिर्जा से अलग होने की खबरों के बीच पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने तीसरी शादी कर ली है. ऐसे में सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शंस की बाढ़ सी आ गई है. लोग इस शादी को लेकर अच्छे बुरे सभी तरह के कमेंट कर रहे हैं.
भारतीय टेनिस खिलाड़ी और पत्नी सानिया मिर्जा से अलग होने की खबरों के बीच पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने तीसरी शादी कर ली है. मलिक ने पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद को अपना जीवनसाथी चुना है. मलिक ने खुद इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें पोस्ट की हैं. शादी की खबरें आते ही मानो सोशल मीडिया पर हलचल ही मच गई. लोग इस खबर पर तेजी से प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
एक यूजर ने एक्स पर लिखा - शोएब मलिक और सना जावेद ने शादी कर ली है. ये खबर आज इंटरनेट पर आग लगा देगी.
एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा, 'इंसान पूरी तरह से एहसान फरामोश होते हैं. सानिया मिर्जा-शोएब मलिक, एक ड्रीम कपल की तरह लगते थे. पूरे भारत में विवाद पैदा हुआ और सानिया ने शोएब से शादी के लिए स्ट्रगल किया. और अब शोएब ने सना जावेद से शादी कर ली है. उनके और सानिया के बीच सेपरेशन की अफवाहें हैं. यह उनका निजी मामला है लेकिन दिल तोड़ने वाला है.'
बता दें कि शोएब ने सानिया से 2010 में शादी की थी. जिसके बाद आयशा सिद्दीकी ने सामने आकर सबको बताया था कि वह शोएब की पहली पत्नी हैं और बगैर तलाक दिए वो दूसरी शादी नहीं कर सकते. उस वक्त शोएब ने आयशा की बातों को नकार दिया था. लेकिन जब मामला बढ़ा तो उन्होंने आयशा से तलाक ले लिया था. शोएब ने सानिया से शादी के बाद पहली पत्नी आयशा से तलाक लिया था. सानिया से तलाक और शोएब और सना का शादी का एक संकेत सानिया के हालिया इंस्टा पोस्ट पर ही मिल गया था.
एक यूजर ने सानिया का समर्थन करते हुए लिखा- 'उस औरत ने अपने पूरे देश का विरोध किया और तुमसे शादी की. लोगों ने उसके नेश्नल कमिटमेंट पर सवाल उठाए और जाने क्या क्या नाम दिए. लोगों ने उनके लिए नफ़रत फैलाई और तुम उसे इस तरह धोखा देते गए. वाह यार! बहुत खूब. पुरुषों'
एक यूजर ने सना जावेद के इंस्टाग्राम अकाउंट का स्क्रीनशॉट शेयर कर लिखा- अगर आप लोगों को इस शादी पर अभी भी शक हो तो यहां देख लीजिए. इसमें सना ने अपना नाम बदलकर सना शोएब मलिक कर दिया है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








