
वो आंगन, वो छत और वही आसमां..., 75 साल बाद पाकिस्तान में अपने घर पहुंचीं रीना वर्मा
AajTak
90 साल की रीना छिब्बर ने विभाजन के बाद जब अपना घर छोड़ा होगा, तो शायद उन्होंने दोबारा अपने आंगन को देखने की उम्मीद भी छोड़ दी होगी. लेकिन 75 साल बाद आखिरकार वो उस दहलीज पर पहुंच ही गईं, जहां उन्होंने पहली सांस ली थी. रीना शनिवार को पाकिस्तान पहुंचीं.
Reena Chhibber Verma Story: जिस घर में उसने किलकारियां भरीं, जिस आंगन में उसने चलना सीखा और जिस छत से पहली बार आसमान देखा वो सबकुछ पीछे छूट गया था. 75 साल पहले 15 वर्ष की एक लड़की बंटवारे का दर्द लिए पाकिस्तान के रावलपिंडी से भारत आई और यहीं होकर रह गई. ये कहानी है उस 90 साल की हो चुकीं रीना छिब्बर वर्मा की जो अब भारत से पाकिस्तान गई हैं अपना वही घर देखने..
रीना छिब्बर वर्मा की कहानी सुर्खियों में है. रीना जब महज 15 साल की थीं तब विभाजन के बाद पाकिस्तान के रावलपिंडी से अपना घर छोड़कर भारत आई थीं. हाल ही में वो सरहद पार कर अपना पुश्तैनी घर देखने के लिए पाकिस्तान पहुंचीं तो उनकी आंखें भर आईं. एक इंटरव्यू में उन्होंने पुरानी यादें साझा की हैं. रीना वर्मा कहती हैं- मुझे सच में ऐसा लग रहा है कि मैं घर वापस जा रही हूं.
रीना छिब्बर वर्मा ने विभाजन के बाद जब अपना घर छोड़ा होगा, तो शायद उन्होंने दोबारा अपने आंगन को देखने की उम्मीद भी छोड़ दी होगी. लेकिन 75 साल बाद आखिरकार वो उस दहलीज पर पहुंच ही गईं, जहां उन्होंने पहली सांस ली थी. रीना शनिवार को पाकिस्तान पहुंचीं.
दरअसल, 90 साल की हो चुकीं रीना वर्मा का सपना था कि दुनिया छोड़ने से पहले वो पाकिस्तान में छूट चुके अपने घर को देखने के लिए जाएं. खुशकिस्मती से उनका सपना अब जाकर साकार हुआ है. 'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' की रिपोर्ट के अनुसार, पाक उच्चायोग द्वारा रीना वर्मा को सद्भावना के तौर पर तीन महीने का वीजा जारी किया गया है. वो तीन महीने तक पाकिस्तान में रह सकती हैं.
बताया गया कि रीना ने इससे पहले कई बार वीजा के लिए अप्लाई किया था, लेकिन वीजा कभी नहीं लगा. इस बार उन्होंने पाकिस्तान की विदेश राज्य मंत्री हिना रब्बानी खार को अपनी इच्छा जाहिर करते हुए ट्विटर पर टैग किया, जिसके बाद उनके लिए पाकिस्तानी वीजा की व्यवस्था की गई.
रावलपिंडी पहुंचीं पुश्तैनी घर देखने

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










