
वो अरब देश, जहां टाइम को लेकर हैं दो मजहबों में टकराव के हालात
AajTak
लंबे समय से उथलपुथल झेलते देश लेबनान में अब बड़ा फैसला हुआ. वहां की कैबिनेट ने डे-लाइट सेविंग टाइम यानी घड़ियों को एक घंटा पीछे करने के प्लान को महीनेभर के लिए टाल दिया. उनका कहना है कि इससे रोजा रख रहे मुस्लिमों को राहत मिलेगी और वे समय पर अपना व्रत खोल सकेंगे. हालांकि चर्च इसपर भड़क उठा और अपनी घड़ियों को आगे बढ़ा दिया.
लेबनान में लंबे समय से हर साल मार्च के महीने में घड़ियों को एक घंटा आगे कर दिया जाता है. ये आधिकारिक तौर पर होता है. यानी जब वाकई में सुबह के 10 बजे होंगे तो लेबनान में 11 बजे का समय दिखाएगा. सारे दफ्तर खुल जाएंगे और अगर किसी की 11 बजे की अपॉइंटमेंट है, तो उसे घड़ी में आगे बढ़ी सुइयों के अनुसार ही पहुंचना होगा. ये डे-लाइट सेविंग टाइम है.
इस प्रोसेस को बहुत से पश्चिमी देश मानते हैं, जिसकी वजह ये है कि वहां सर्दियों में दिन छोटे, जबकि गर्मियों में सूरज बहुत देर से डूबता है. ऐसे में दिन का पूरा-पूरा इस्तेमाल हो सके, इसके लिए साल में दो बार घड़ियां ऑफिशियली आगे-पीछे की जाती हैं. ये नियम देशभर में लागू होता है.
अरब देश में बदला गया फैसला लेबनान में हालात अलग हैं. वहां हर साल मार्च के आखिरी संडे को घड़ियां एक घंटा आगे की जाती हैं. लेकिन वहां के कार्यवाहक प्रधान मंत्री नजीब मिकाती ने इस बार इसे 20 अप्रैल से लागू करने का एलान किया. उनकी दलील थी कि इससे रमजान के दौरान लोगों को आराम मिल सकेगा. कुछ ही दिनों बाद पीएम ने एक बार फिर अपना फैसला बदलते हुए कहा कि 20 अप्रैल नहीं, डे-लाइट सेविंग टाइम इस साल बुधवार, 29 मार्च की आधी रात से लागू होगा.
चर्च ने इसे बहुसंख्यकों का तुष्टीकरण मानते हुए जताया विरोध गुस्साए हुए चर्च अधिकारियों ने हर साल की तरह ही महीने के आखिरी रविवार को अपनी घड़ियों को एक घंटा आगे कर दिया. माना जा रहा है कि चर्च को ये लगा कि लेबनान की बहुसंख्यक आबादी को खुश करने के लिए कार्यवाहक पीएम नियम तोड़ रहे हैं. बता दें कि एक समय पर अपनी समृद्धि के लिए मशहूर ये देश अब भयंकर गरीबी और महंगाई से त्रस्त है. यहां तक कि लेबनानी मुद्रा की कीमत 90 प्रतिशत तक गिर चुकी है. ऐसे में देश के अंदरूनी संघर्ष बढ़ रहा है.
बार-बार फैसला बदलने और चर्च और कैबिनेट के बीच तनाव के चलते पूरे देश में अफरातफरी मच चुकी है. आधी घड़ियां अपने पुराने समय से चल रही हैं, जबकि आधी घड़ियां डे-लाइट सेविंग टाइम मानते हुए समय से घंटाभर आगे हो चुकीं. इससे काम पर भी असर हो रहा है क्योंकि किसी को सही समय नहीं पता. इंटरनेशनली भी वे किस समय को सही मानें, इसपर भी उलझन हो चुकी है.
क्या है डे-लाइट सेविंग टाइम? डीएसटी वो प्रैक्टिस है, जिसके तहत घड़ियां अपने स्टैंडर्ड टाइम से एक घंटा आगे कर दी जाती हैं. ये गर्मियों में होता है. वहीं सर्दियां आते ही घड़ी को एक घंटा पीछे कर दिया जाता है. ये इसलिए होता है ताकि लोग दिन की रोशनी का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल कर सकें. यानी सर्दियों में जब दिन जल्दी ढलेगा तो काम जल्दी बंद हो जाएंगे, जबकि गर्मी में काम जल्दी शुरू हो जाएगा.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








