
'वोट चोरी के कारण कांग्रेस को हुआ 70 लोकसभा सीटों का नुकसान', राहुल गांधी का बड़ा दावा
AajTak
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने वोट चोरी विवाद के बीच बड़ा दावा किया है. राहुल गांधी ने ऐसी सीटों की ओर इशारा करते हुए कहा है कि वोटर फ्रॉड के कारण कांग्रेस को करीब 70 सीटों का नुकसान हुआ, जहां कांग्रेस की हार का अंतर 50 हजार से कम वोट का रहा था.
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. राहुल गांधी और विपक्षी दलों का आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने चुनाव आयोग के साथ मिलकर वोटर फ्रॉड किया है. कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में वोटर फ्रॉड की वजह से उसे करीब 70 सीटों पर शिकस्त झेलनी पड़ी.
ये ऐसी सीटें हैं, जहां जीत-हार का अंतर 50 हजार से कम वोट का रहा था. राहुल गांधी और कांग्रेस यह देख रहे हैं कि क्या इन सीटों पर बीजेपी की जीत वास्तविक थी. सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी ने ऐसी वोटर लिस्ट की वकालत की है, जिसे मशीन पढ़ सके लेकिन चुनाव आयोग ने इसे खारिज कर दिया है.
सूत्रों का यह भी कहना है कि सचिन पायलट की राय है कि पार्टी को सावधानी बरतनी चाहिए और हारने वाले उम्मीदवारों को अपनी नाकामी के लिए केवल वोट चोरी को दोष नहीं देना चाहिए. यह डेवलपमेंट ऐसे समय सामने आया है, जब विपक्ष और राहुल गांधी वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के मुद्दे पर चुनाव आयोग पर हमलावर हैं.
विपक्षी दल इसे बिहार में चल रहे वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन से भी जोड़ रहे हैं. गौरतलब है कि राहुल गांधी ने 7 अगस्त को वोटर लिस्ट में फर्जी नाम जोड़े जाने का आरोप लगाया था और कर्नाटक की वोटर लिस्ट में गड़बड़ी दिखाई थी. उन्होंने बेंगलुरु सेंट्रल लोकसभा सीट के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में वोट चोरी का आरोप लगाया था.
यह भी पढ़ें: 'पिक्चर अभी बाकी है, एक व्यक्ति-एक वोट...', बिहार SIR पर राहुल गांधी ने फिर चुनाव आयोग को घेरा
चुनाव आयोग ने राहुल गांधी और विपक्षी नेताओं के दावों को भ्रामक बताते हुए खारिज कर दिया था. विपक्षी दलों के सांसदों ने इस मुद्दे पर संसद भवन से चुनाव आयोग के कार्यालय तक, 11 अगस्त को मार्च भी निकाला था. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की अगुवाई में निकले इस मार्च में करीब 300 विपक्षी सांसद शामिल थे, जिसे दिल्ली पुलिस ने बीच में ही रोक दिया था.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.









