
वोटर से कनेक्ट करने में राहुल गांधी से कहां चूक हो रही है, रायबरेली की कहानी से समझिये
AajTak
सोनिया गांधी ने रायबरेली के लोगों के नाम लिखे अलविदा के खत में पुराने पारिवारिक रिश्तों की दुहाई दी, और उसे आगे भी बनाये रखने की उम्मीद जाहिर की थी. लेकिन राहुल गांधी के रायबरेली दौरे में जो नजारा दिखा, उससे सवाल यही उठता है कि आखिर वहां के लोग गांधी परिवार के साथ एकतरफा रिश्ता कब तक निभा सकेंगे?
पहले तो देश का ज्यादातर वोटर कांग्रेस के साथ ही जुड़ा हुआ था. करीब करीब हर तबका, हर वर्ग. हर धर्म के लोग. हर जाति के लोग, लेकिन धीरे धीरे एक एक करके वे अलग होते गये. 2014 में बीजेपी के केंद्र की सत्ता पर दोबारा काबिज होने के बाद से कांग्रेस पिछले दस साल से सत्ता से बाहर है.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हार का दुख तो 2014 में भी हुआ होगा, लेकिन 2019 की चुनावी हार उनके लिए बड़ा सदमा थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हराने के लिए राहुल गांधी ने 'चौकीदार चोर है' का नारा दिया था, लेकिन हार के बाद वो कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी से भी तौबा कर बैठे.
अमेठी लोकसभा सीट से खुद भी हार गये, लेकिन मन की बात जबान पर तब आई जब केरल विधानसभा के चुनाव हो रहे थे. तब राहुल गांधी ने एक बयान से उत्तर और दक्षिण भारत के लोगों की राजनीतिक समझ को लेकर नई बहस छेड़ दी थी.
2019 के बाद से राहुल गांधी अपनी तरफ से कांग्रेस को खड़ा करने की लगातार कोशिश कर रहे हैं, और लोगों से जुड़ने के लिए भारत जोड़ो यात्रा भी कर रहे हैं - लेकिन न तो विपक्षी दलों के नेता कांग्रेस के साथ हो पा रहे हैं, और न ही देश के लोग.
और पूरे देश के लोगों की बात कौन कहे, जब अमेठी के लोग ही राहुल गांधी से मुंह फेर लेते हों. मुश्किल तो ये है कि राहुल गांधी की गतिविधियां लोगों को कांग्रेस के करीब लाने की जगह राहुल गांधी से भी दूर करती जा रही हैं - और न्याय यात्रा के तहत रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी ताजा दौरे के बाद भी लोगों की नाराजगी की बातें सुनने को मिल रही हैं.
रायबरेली का ये वाकया बहुत कुछ कहता है

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











