
'वोटर लिस्ट में मनमाने ढंग से नाम जोड़ा या हटाया नहीं गया', EC ने कांग्रेस के सवालों का दिया जवाब
AajTak
चुनाव आयोग ने जोर देकर कहा कि वास्तविक मतदान प्रतिशत को बदलना असंभव है क्योंकि मतदान का विवरण देने वाला फॉर्म 17सी मतदान केंद्र पर मतदान बंद होने के समय उम्मीदवारों के अधिकृत एजेंटों के पास उपलब्ध होता है. इलेक्शन कमीशन ने कहा कि महाराष्ट्र मतदाता सूची तैयार करने में पारदर्शिता के साथ नियम-आधारित प्रक्रिया का पालन किया गया.
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए चुनाव आयोग ने मंगलवार को कहा कि महाराष्ट्र में मतदाताओं के नाम मनमाने ढंग से जोड़े या हटाए नहीं गए हैं. कांग्रेस के आरोपों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए चुनाव आयोग ने कहा कि शाम 5 बजे के मतदान के आंकड़ों की तुलना अंतिम मतदान डेटा के साथ करना सही नहीं होगा.
चुनाव आयोग ने यह भी बताया कि शाम 5 बजे से रात 11:45 बजे तक मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी सामान्य थी, जो मतदान एकत्रीकरण की प्रक्रिया का हिस्सा था. डाले गए वोटों और गिने गए वोटों में अप्रासंगिक अंतर हो सकता है.
'मतदान प्रतिशत को बदलना असंभव'
चुनाव आयोग ने जोर देकर कहा कि वास्तविक मतदान प्रतिशत को बदलना असंभव है क्योंकि मतदान का विवरण देने वाला फॉर्म 17सी मतदान केंद्र पर मतदान बंद होने के समय उम्मीदवारों के अधिकृत एजेंटों के पास उपलब्ध होता है.
इलेक्शन कमीशन ने कहा कि महाराष्ट्र मतदाता सूची तैयार करने में पारदर्शिता के साथ नियम-आधारित प्रक्रिया का पालन किया गया. आयोग ने कांग्रेस को जवाब देते हुए कहा कि मतदाता सूची तैयार करने में कांग्रेस प्रतिनिधियों की भागीदारी सहित उचित प्रक्रिया का पालन किया गया था.
कांग्रेस ने उठाए थे सवाल

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









