
वॉलीबॉल गेम में बिकिनी पहनने से रोका तो इन खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट को ही किया बॉयकॉट!
AajTak
जर्मनी के बीच वॉलीबाल स्टार्स कार्ला बोर्गर और जूलिया सुड ने कहा है कि वे अगले महीन कतर में होने जा रहे टूर्नामेंट का बहिष्कार कर रहे हैं. इन खिलाड़ियों का कहना है कि ये एकमात्र ऐसा देश है जहां प्लेयर्स को खेल के कोर्ट पर बिकिनी पहनने से मना किया जाता है.
जर्मनी के बीच वॉलीबाल स्टार्स कार्ला बोर्गर और जूलिया सुड ने कहा है कि वे अगले महीने कतर में होने जा रहे टूर्नामेंट का बहिष्कार कर रहे हैं. इन खिलाड़ियों का कहना है कि ये एकमात्र ऐसा देश है जहां प्लेयर्स को खेल के कोर्ट पर बिकिनी पहनने से मना किया जाता है. एक जर्मन रेडियो स्टेशन के साथ बातचीत में कार्ला ने कहा कि हम खेल के मैदान पर अपनी जॉब करने जाते हैं लेकिन हमें हमारे प्रोफेशन के कपड़े पहनने से ही रोका जा रहा है. ये एकमात्र ऐसा देश है और ये एकमात्र ऐसा टूर्नामेंट हैं जहां सरकार हमें सिखा रही है कि हमें अपनी जॉब कैसे करनी है और हम इसकी आलोचना करते हैं. इस टूर्नामेंट में शामिल होने वालीं वॉलीबॉल खिलाड़ियों को कहा गया है कि वे इस गेम के दौरान शर्ट और लॉन्ग ट्राउजर्स पहनें लेकिन जूलिया और कार्ला ने साफ किया है कि वे इस मामले में कतर प्रशासन की रिक्वेस्ट को नहीं मान सकती हैं और इसलिए वे इस टूर्नामेंट का बहिष्कार कर रही हैं.
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









