
वैष्णो देवी गुफा के अंदर का वीडियो Viral होते ही पुलिस एक्टिव, महिला इंफ्लुएंसर पर एक्शन
AajTak
दिल्ली की एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने वैष्णो देवी की पवत्र गुफा के अंदर चुपके से वीडियो शूट कर उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया. यह वीडियो तुरंत वायरल हो गया. अब पुलिस ने उस महिला इंफ्लुएंसर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
माता वैष्णो देवी की पवित्र गुफा के अंदर की वीडियो रिकॉर्डिंग करना या फोटो लेना प्रतिबंधित है. इसको लेकर वहां साफ निर्देश भी दिए गए हैं. इसके बावजूद एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर वहां जाकर चुपके से गुफा के अंदर का वीडियो शूट किया और उसे वायरल कर दिया. अब उस पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.
वैष्णो देवी के गुफा के अंदर का वीडियो बनाने वाली दिल्ली की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नाम शिखा रस्तोगी है. गुफा के अंदर का वीडियो या फोटो लेना सख्त मना है. इसके बावजूद इंफ्लुएंसर ने ऐसा काम किया. उसने नियमों और सिक्योरिटी का बड़ा उल्लंघन करते माता वैष्णो देवी की पवित्र गुफा के अंदर से वीडियो शूट किया था. बाद में उसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड कर दिया.
वीडियो जल्द ही वायरल हो गया. यहां यह ध्यान रखना ज़रूरी है कि पवित्र गुफा के अंदर वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी पूरी तरह से मना है. कई लोगों ने श्राइन में सिक्योरिटी उल्लंघन पर सवाल उठाए, तो अधिकारियों ने इस घटना पर ध्यान दिया और इस मामले में FIR दर्ज की.
इंफ्लुएंसर ने डिलीट किया वीडियो इस बीच सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना कर रही सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने अपने अकाउंट से वीडियो डिलीट कर दिया है. इसके बाद उनका अकाउंट भी पब्लिक से प्राइवेट हो चुका है. यह साफ़ नहीं है कि उसने वीडियो कैसे शूट किया, क्या यह एक हिडन कैमरा था या कोई और डिवाइस, लेकिन सवाल उठ रहे हैं कि वह पवित्र गुफा के अंदर कैमरा कैसे ले गई.
श्राइन बोर्ड की ओर से बयान आया है कि महिला के खिलाफ जरूरी कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है. बुधवार को ही पुलिस में फॉर्मल शिकायत दर्ज करा दी गई थी. कानून के मुताबिक आगे की कार्रवाई चल रही है. यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाना बेहद आवश्यक है, ताकि श्रद्धालुओं की आस्था और सुरक्षा दोनों सुरक्षित रह सकें.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









