
वैराग्य सर्वश्रेष्ठ है! IIT मुंबई से महाकुंभ तक... प्रयागराज की रेती पर दर्शन और ज्ञान बांचने वाले युवा योगी की कहानी
AajTak
महाकुंभ 2025: 'मसानी गोरख, बटुक भैरव, राघव, माधव, सर्वेश्वरी, जगदीश्वरी या फिर जगदीश...', महाकुंभ में आए इस संन्यासी से जब नाम पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ये मेरे नाम हैं, कौन सा बताऊं. IIT मुंबई के इस एयरोस्पेस इंजनीयिर की कहानी जितनी उतार-चढ़ावों से भरी है उतना ही रहस्य उनकी जिंदगी को लेकर है. करोड़ों का पैकेज, कॉरपोरेट का आकर्षण छोड़कर प्रयागराज की रेती पर क्या कर रहा है ये युवा योगी?
"सादगी, सरलता... एक पिंजरा है. पिंजरे में बैठा पक्षी, जिसे उसने स्वयं बनाया है, अब उड़ने से डरता है. क्या होगा अगर... क्या होगा अगर... क्या होगा अगर... मन रोता है... और मस्तिष्क में उमड़ते-घुमड़ते इन सभी सवालों पर विचार करते-करते सारी ऊर्जा खत्म हो जाती है."
"पक्षी पिंजरे की खिड़की से देखता है, किसी के स्वयं से मुक्त होने का इंतजार करता है."
"लेकिन कोई और नहीं है, यह एक पक्षी है जो शून्य में पिंजरे में बैठा है. पिंजरा, शून्य, सब कुछ मन में मौजूद है."
दर्शन और ज्ञान के ये वाणी उसी संत के हैं जिन्होंने आईआईटी मुंबई से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की डिग्री लेने के बाद साइंस लैब ज्वाइन करने के बजाय संतई, फक्कड़पन और वैराग्य को ज्वाइन कर लिया.
आज वे महाकुंभ में प्रयागराज में संगम के तट पर भटकते फिरते हैं और जीवन की डोर को सुलझाने की कोशिश करते हैं. उनका एक इंटरव्यू सही मायनों में वायरल हुआ और जब लोगों ने जाना कि जिस आईआईटी में दाखिला लेने के लिए ही प्रतिस्पर्द्धा की पराकाष्ठा है वहां से ग्रेजुएट एक युवा करोड़ों के पैकेज, कॉरपोरेट का आकर्षण छोड़कर संन्यासी बन गया है तो वे स्तब्ध रह गये.
प्रयागराज की रेती पर बैठे योगी का ज्ञान

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










