
वैन में लगी आग से हुआ जोरदार ब्लास्ट, सहम गए लोग, देखिए वीडियो
AajTak
भीलवाड़ा जिले के खांखला गांव में रविवार सुबह करीब 10 बजे एक वैन में सर्विस के दौरान आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और ब्लास्ट हो गया. इससे इलाके में दहशत फैल गई. लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू की, जो कि नाकाफी रहीं. इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई.
राजस्थान में भीलवाड़ा जिले में दर्दनाक हादसा हो गया. शॉर्ट सर्किट से एक मारुति वैन में आग लग गई. इससे अफरातफरी का माहौल हो गया. सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. इसमें वैन में लगी विकराल आग के बीच ब्लास्ट होता दिख रहा है.
सर्विस के दौरान वैन में लगी भीषण आग
गौरतलब है कि जिले के खांखला गांव में रविवार सुबह करीब 10 बजे एक वैन में सर्विस के दौरान आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू की, जो कि नाकाफी रहीं. इसके बाद लोगों द्वारा फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई.
देखिए ये वीडियो...
धमाके की आवाज से सहम गए इलाके के लोग
इसी बीच वैन में लगी आग से गैस की टंकी में ब्लास्ट हो गया. धमाके की तेज आवाज से इलाके के लोग सहम गए. देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. तभी वहां पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










