
वैज्ञानिकों का कमालः टिड्डियों के हमले को बना दिया किसानों के लिए वरदान
AajTak
अफ्रीकी देश केन्या में टिड्डियों का भयानक हमला हुआ है. वहां के किसान पहले तो इस बात से दुखी हुए लेकिन अब वो टिड्डियों के आने से खुश हैं. क्योंकि एक वैज्ञानिक संस्था ने किसानों से कहा कि तुम टिड्डियों को हमारे पास लाओ, हम उसके पैसे देंगे. ये संस्था इन टिड्डियों को मारकर प्रोटीन से भरपूर पशु आहार बना रही है. अब इस प्रक्रिया से किसान भी खुश, पशु आहार खरीदने वाले भी खुश और टिड्डियों से हुए नुकसान की थोड़ी भरपाई भी हो रही है.
अफ्रीकी देश केन्या में टिड्डियों का भयानक हमला हुआ है. वहां के किसान पहले तो इस बात से दुखी हुए लेकिन अब वो टिड्डियों के आने से खुश हैं. क्योंकि एक वैज्ञानिक संस्था ने किसानों से कहा कि तुम टिड्डियों को हमारे पास लाओ, हम उसके पैसे देंगे. ये संस्था इन टिड्डियों को मारकर प्रोटीन से भरपूर पशु आहार बना रही है. अब इस प्रक्रिया से किसान भी खुश, पशु आहार खरीदने वाले भी खुश और टिड्डियों से हुए नुकसान की थोड़ी भरपाई भी हो रही है. (फोटोःरॉयटर्स) केन्या की संस्था द बग पिक्चर ने टिड्डियों से परेशान किसानों की जिंदगी बदल दी है. इस संस्था ने किसानों से कहा कि तुम टिड्डी जमा करके लाओ, हम तुम्हें पैसे देंगे. अगर किसान एक किलोग्राम टिड्डी लेकर इस संस्था के पास जाता है तो उसे पचास केन्यन शिलिंग यानी 33.14 रुपए मिलते हैं. टिड्डियों को रात में टॉर्च की रोशनी में जमा किया जाता है. (फोटोःरॉयटर्स) किसान कई-कई घंटे काम करके कई किलोग्राम टिड्डियां जमा करते हैं. फिर इन्हें बेचकर अच्छा पैसा कमा लेते हैं. अफ्रीका के तटीय इलाकों में समुद्री गर्मी की वजह से बारिश हो रही है. जिससे टिड्डियों का तादात बढ़ गई है. द बग पिक्चर इस समय मध्य केन्या के लाइकिपिया, इसिओलो और साम्बुरू में किसानों से टिड्डी जमा करा रही है. (फोटोःरॉयटर्स)
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









