
'वैक्सीन लगवाओ, फ्री गांजा पियो', अमेरिका में सरकार का ऑफर
AajTak
कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया पर जमकर कहर बरपाया है, दुनिया का सबसे ताकतवर मुल्क भी इससे बच नहीं पाया. कोरोना से जंग जीतने के लिए लोग वैक्सीन लगवा रहे हैं.
कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया पर जमकर कहर बरपाया है, दुनिया का सबसे ताकतवर मुल्क भी इससे बच नहीं पाया. कोरोना से जंग जीतने के लिए लोग वैक्सीन लगवा रहे हैं. दुनिया भर में लोगों को वैक्सीन लगवाने के जागरूक किया जा रहा है. अमेरिका में भी वैक्सीनेशन की रफ्तार को बढ़ाने के लिए कई तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं. (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images) द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के वॉशिंगटन राज्य में वैक्सीनेशन के लिए अनोखा अभियान चलाया जा रहा है. लोगों को 'वैक्सीन के बदले गांजा' का ऑफर दिया गया है. जो वैक्सीन लगवाएगा उसे फ्री में गांजा दिया जाएगा. बताया जा रहा है कि पिछले दिनों में अमेरिका में वैक्सीनेशन की धीमी रफ्तार देखने को मिली है. इसलिए लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए उत्साहित किया जा रहा है. (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images) वॉशिंगटन राज्य में 2012 से गांजा के इस्तेमाल और बिक्री पर रोक लगी हुई है, इसलिए यहां ऐसा अभियान चलाया जा रहा है. राज्य में कैनबिस डिस्पेंसरी में वैक्सीन लगवाने आने वाले 21 साल से ज्यादा के लोग वॉशिंगटन के किसी भी केंद्र पर टीका लगवाएंगे, उन्हें वैक्सीन के साथ-साथ गांजा का प्री-रोल्ड ज्वाइंट दिया जाएगा. (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










